Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पायलट की गलती से हुआ विमान हादसा! अजित पवार प्लेन कैश मामले में VSR कंपनी के मालिक का बड़ा खुलासा

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार विमान हादसे में VSR एयरलाइंस के मालिक वीके सिंह ने पायलट सुमित कपूर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। CID पूछताछ में सिंह ने पायलट को लेकर बड़ा खुलासा किया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 10, 2026 | 10:32 AM

VSR कंपनी के मालिक वीके सिंह (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

VSR Airlines Owner VK Singh Statement: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार विमान हादसे में एयरलाइंस कंपनी वीएसआर के मालिक वीके सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि प्लेन के पायलट सुमित कपूर की गलती से यह हादसा हुआ है। सिंह ने यह जानकारी सीआईडी से हुई पूछताछ में शेयर की है। सीआईडी की टीम पिछले तीन दिनों से सिंह से कड़ी पूछताछ की है। इस पूछताछ के दौरान सिंह ने हादसे के समय की सही स्थिति के बारे में डिटेल में जानकारी दी।

क्या बोले वीके सिंह?

वीके सिंह ने अपने बयान में साफ कहा है कि यह भयानक हादसा पायलट सुमित कपूर की गलती की वजह से हुआ होगा। सिंह ने यह भी कहा कि अगर इस हादसे में अगर मेरी कोई गलती है तो मुझे कड़ी सजा दें। सीआईडी प्लेन के ब्लैक बॉक्स और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से हुई बातचीत विस्तार से जांच कर रही है।

शुरुआत में यह अंदेशा जताया गया कि यह विमान हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है, लेकिन अब पायलट के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। वीएसआर कंपनी के मालिक ने इसका पूरा ठीकरा इस हादसे में मारे गए पायलट कपूर पर फोड़ दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

वसई-विरार मनपा का 4,208 करोड़ का बजट पेश, आचोले में 400 बेड अस्पताल का प्रस्ताव

CBSE Board Exam: 12वीं मैथ के पेपर में ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवालों ने बढ़ाई टेंशन, QR कोड स्कैन करने पर बज रहे गाने

महाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना

मीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी

पायलट कपूर का पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है

वीएसआर कंपनी के मालिक सिंह के खुलासे के बाद सीआईडी पायलट कपूर के सारे पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। उनके पिछले फ्लाइट रिकॉर्ड और उस दिन उनकी मेंटल और फिजिकल कंडीशन के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

ड्यूटी के दौरान शराब सेवन के दो मामले

मिली जानकारी के मुताबिक पायलट सुमित कपूर के खिलाफ ड्यूटी के दौरान शराब सेवन के दो मामले दर्ज हो चुके थे। पहली घटना साल 2010 की है जब मेडिकल जांच में उनका अल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इस गंभीर लापरवाही के बाद संबंधित एयरलाइन ने उन्हें अपनी सेवा से हटा दिया था। इसके बाद साल 2017 में वे एक बार फिर ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करते हुए पकड़े गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने उन्हें तीन वर्षों के लिए निलंबित कर दिया था। इसके बाद कपूर ने कुछ समय तक फ्रीलांस पायलट के रूप में काम किया। खास बात यह है कि वे पिछले पांच साल से वीएसआर कंपनी को अपनी सेवाएं दे रहे थे।

रोहित पवार ने भी उठाए है सवाल

वीएसआर कंपनी के कामकाज के तरीके को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार लगातार सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि कंपनी अपने एयरक्राफ्ट की सही तरीके से मेन्टेन्स नहीं कर रही थी। रोहित का यह भी कहना है कि वीएसआर कंपनी की पहुंच नेताओं तक है । इस वजह से सिंह को बचाया जा रहा है। उन्होंने इस हादसे के पीछे बड़ी साजिश का अंदेशा जताया है।

यह भी पढ़ें:- लाडकी बहिन योजना: 1 करोड़ 5 लाख महिलाएं होंगी अपात्र! जानें फडणवीस सरकार ने क्यों घटाया बजट

28 जनवरी को हुआ था हादसा

28 जनवरी की सुबह तत्कालीन डीसीएम अजित पवार वीएसआर कंपनी की जेट विमान से मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। लेकिन यह छोटा विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें मुख्य पायलट सुमित कपूर भी शामिल थे।

Ajit pawar plane crash investigation vsr owner vk singh statement pilot error

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2026 | 10:32 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Ajit Pawar Plane Crash
  • Maharashtra
  • Pune

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.