- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai High Rise Buildings Fire Safety Concern Rajesh Sharma
Mumbai की गगनचुंबी इमारतें बन सकती हैं मौत का जाल, CM को कांग्रेस नेता का चेतावनी पत्र
Fire Safety In Mumbai: मुंबई में 100 से अधिक मंजिला इमारतों को मंजूरी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता राजेश शर्मा ने फायर ब्रिगेड की सीमित क्षमता को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चेतावनी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुंबई फायर बिग्रेड (सौ. डिजाइन फोटो )
Mumbai News In Hindi: मुंबई के पूर्व उपमहापौर और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक गंभीर पत्र लिखकर शहर में अत्यधिक ऊंची इमारतों को दी जा रही मंजूरी पर चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि मुंबई फायर ब्रिगेड की सीमित क्षमता के बावजूद 100 से अधिक मंजिलों वाली इमारतों को मंजूरी देना जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। पत्र में बताया गया है कि मुंबई फायर ब्रिगेड के पास केवल 34 मंजिल तक आग बुझाने और बचाव कार्य करने की क्षमता है।
विभाग द्वारा खरीदे जा रहे सबसे आधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी अधिकतम 104 मीटर यानी लगभग 34-35 मंजिल तक ही पहुंच सकते हैं। इससे ऊपर किसी भी प्रकार की बाहरी बचाव कार्रवाई या आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार, एमएफबी अधिकारियों ने खुद माना है कि यदि शीर्ष मंजिलों पर कोई फंस जाता है तो वे वहां नहीं पहुंच सकते।
सम्बंधित ख़बरें
हुतात्मा स्मारक की बदहाली पर मनपा सभा में हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस
देवेंद्र फडणवीस ने दिए जल संरक्षण तेज करने के निर्देश, एल नीनो को लेकर सरकार सतर्क
Yavatmal में चार महीने में 102 किसानों की आत्महत्या, कर्ज और फसल संकट बना बड़ा कारण
Virar Vaitarna New ROB Project: विरार-वैतरणा के बीच नया 4-लेन आरओबी शुरू, यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत
अभी सभी इमारतों में फायर सिस्टम मौजूद है। जरा भी आग लगने से अलार्म एक्टिव हो जाता है और संप्रकलर के माध्यम से पानी का छिडकाव होता है। फायर ब्रिगेड के अलावा हर सोसाइटी की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने फायर सिस्टम को दुरुस्त रखे। – राम भाटिया (बिल्डर एसोसिएशन)
फायर ब्रिगेड किसी भी मंजिल पर जाकर आग बुझा सकती है। गगनचुंबी इमारत हो या छोटी इमारत सभी में फायर सेफ्टी है जिस वजह से यह चिंता का विषय नहीं है। रवींद अंबुलगेकर (प्रमुख अग्निशमन अधिकारी, मुंबई फायर ब्रिगेड)
मुंबई शहर में मंजूर की हुई खतरनाक परियोजनाएं
इस सीमा की पूरी जानकारी के बावजूद, कई गगनचुंबी इमारतों को मंजूरी दी गई है या प्रक्रिया में हैं। वडाला आइकॉनिक टॉवरः एमएमआरडीए के अधिकार क्षेत्र में प्रस्तावित यह इमारत 100 से अधिक मंजिल और 526 मीटर ऊंची होगी (टाइम्स ऑफ इंडिया, 2023)।
महालक्ष्मी रेसकोर्स पुनर्विकासः इस परियोजना में 125 मंजिला आवासीय टॉवर (लगभग 486 मीटर) शामिल है।
ये भी पढ़ें :- Travel Fraud: वीज़ा दिलाने के नाम पर 8.25 लाख की ठगी, पुणे का ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार
कानून के उल्लंघन का लगाया गया आरोप
- राजेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि ये मंजूरियां महाराष्ट्र अग्नि निवारण और जीवन सुरक्षा उपाय अधिनियम, 2006 के वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करती है। उन्होंने कहा कि बीएमसी और राज्य सरकार फायर विभाग की अक्षमता से अनजान नहीं हो सकते, क्योंकि यह रिकॉर्ड में है। इस प्रकार हर नई अति-ऊंची इमारत की मजूरी न केवल त्रुटिपूर्ण है, बल्कि अनैतिक और संभावित रूप से आपराधिक है, पत्र में उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए तीन प्रमुख मांगें रखी है।
- 34 मंजिल से ऊंची सभी इमारतों की मंजूरी तब तक निलंबित करें जब तक अग्निशमन क्षमताओं में सुधार न हो जाए। वर्तमान फायर रिस्पांस सीमा से अधिक प्रस्तावों पर रोक लगाई जाए। 34 मंजिल से ऊंची हर मंजूर इमारत के लिए अग्नि सुरक्षा क्लीयरेंस, उपकरण पहुंच और आंतरिक सुरक्षा ऑडिट रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएं, पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो इसे मुंबईवासियों को खतरे में डालने की संस्थागत साझेदारी माना जाएगा और इस मामले को कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर आगे बढ़ाया जाएगा।
Mumbai high rise buildings fire safety concern rajesh sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोबाइल चोरी हो जाए तो घबराएं नहीं, ये 5 स्मार्ट गैजेट्स चोरों की कर देंगे छुट्टी, फोन रहेगा हमेशा Safe
May 09, 2026 | 11:04 AMहुतात्मा स्मारक की बदहाली पर मनपा सभा में हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस
May 09, 2026 | 11:02 AMपहले पटनायक फिर नीतीश और अब ममता… 2020 के पावर लंच के बाद हुए बड़े उलटफेर? फिर चर्चा में सालों पुरानी तस्वीर
May 09, 2026 | 10:58 AMनवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
May 09, 2026 | 10:58 AMबच्चे की गलती से हटा हैंडब्रेक और पलटा टेम्पो, एक ही परिवार की 4 महिलाओं की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
May 09, 2026 | 10:52 AMदेवेंद्र फडणवीस ने दिए जल संरक्षण तेज करने के निर्देश, एल नीनो को लेकर सरकार सतर्क
May 09, 2026 | 10:51 AMMPPSC ने जारी की मेडिकल ऑफिसर भर्ती की चयन सूची, 1832 पदों में सिर्फ 1220 योग्य अभ्यर्थी मिले
May 09, 2026 | 10:50 AMवीडियो गैलरी

बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM
VIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PM
VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?
May 08, 2026 | 09:59 PM
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM












