Mumbai के गोरेगांव में लिफ्ट में हाइड्रोजन गुब्बारे का धमाका, तीन लोग झुलसे, CCTV वीडियो वायरल
Hydrogen Gas Balloon Accident India: मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित एक बिल्डिंग की लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों में विस्फोट हो गया, जिससे तीन लोग झुलस गए।
- Written By: अपूर्वा नायक
गोरेगांव में लिफ्ट में हुआ बलून ब्लास्ट (सौ. डिजाइन फोटो )
Goregaon Ballon Blast In Lift: मुंबई के गोरेगांव (पश्चिम) स्थित अनमोल टावर बिल्डिंग में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां लिफ्ट के अंदर हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों में अचानक विस्फोट हो गया।
इस हादसे में दो युवक और एक युवती झुलस गए। पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, 2 फरवरी को बिल्डिंग में एक जन्मदिन की पार्टी चल रही थी और सजावट का काम जारी था। उसी दौरान एक युवक हाइड्रोजन से भरे गुब्बारे लेकर लिफ्ट में दाखिल हुआ। लिफ्ट में पहले से मौजूद युवती के साथ कुछ ही सेकंड में गुब्बारे अचानक तेज धमाके के साथ फट गए, जिससे लिफ्ट में आग की लपटें उठने लगीं।
सम्बंधित ख़बरें
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
पहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
विस्फोट के बाद लिफ्ट में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि लिफ्ट का दरवाजा बंद नहीं था, जिससे तीनों लोग समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई। हालांकि, तीनों झुलस गए और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
📍 Mumbai, Maharashtra: Gas-filled balloons caught fire and exploded inside a residential lift in Goregaon. CCTV shows sudden flames, panic, and a narrow escape. Two injured. Safety ignored, danger invited. pic.twitter.com/I6NHrzEvpF — Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) February 4, 2026
हाइड्रोजन गैस क्यों होती है खतरनाक
विशेषज्ञों के अनुसार, हाइड्रोजन गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है और मामूली चिंगारी या गर्मी से भी विस्फोट हो सकता है। जब गुब्बारा फटता है, तो हाइड्रोजन हवा में मौजूद ऑक्सीजन के साथ मिलकर विस्फोटक मिश्रण बना सकती है। इसलिए ऐसे गुब्बारों का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए।
ये भी पढ़ें :- PNB से 10.14 करोड़ की धोखाधड़ी, निजी कंपनी के निदेशकों पर सीबीआई का केस
सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
इस घटना के बाद पार्टी सजावट में इस्तेमाल होने वाली ज्वलनशील गैसों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि हाइड्रोजन गैस वाले गुब्बारों के बजाय सुरक्षित विकल्पों का उपयोग करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
