Google Maps ने फिर दिया धोखा, महिला ने पुल की जगह तालाब में कुदवा दी कार, VIDEO
Google Maps की वजह से मुंबई में एक महिला के साथ बड़ा हादसा हो गया। गूगल मैप के गलत डायरेक्शन दिखाने की वजह से महिला की कार पुल से तालाब में गिर गई। समुद्री सुरक्षा बलों ने महिला की जान बचाई।
- Written By: आकाश मसने
मुद्री सुरक्षा दल और पुलिस अधिकारियों के साथ महिला, इनसेट: तालाब में गिरी कार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Belapur Google Maps Wrong Navigation: इंसान अपनी ज़िंदगी को आसान बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करता है। कई ऐसे उपकरण है जिसका उपयोग हम रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं। इसमें से एक है मोबाइल, इसने इंसान की जिंदगी को काफी हद तक आसान कर दिया है। Google Maps इसका जीता-जागता उदाहरण है। गूगल मैप के ज़रिए आप अनजान जगहों तक पहुंच सकते हैं। घर बैठे ट्रैफ़िक का हाल जान सकते हैं।
लेकिन पिछले कुछ समय से हो रही इसकी तकनीकी खराबियों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां गूगल मैप के गलत डायरेक्शन की वजह से लोगों की जान चली गई है। ताज़ा मामला महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आया है।
गूगल मैप ने दिखाया गलत डायरेक्शन
नवी मुंबई के बेलापुर में गूगल मैप के गलत डायरेक्शन की वजह से एक महिला की जान खतरे में आ गई। उसके साथ बड़ा हादसा हो गया। हालांकि इस हादसे में महिला बाल-बाल बच गई। घटना शुक्रवार रात करीब 1 बजे की है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
KEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
पश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
मुंबई में साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, हत्या-डकैती के मामलों में कमी
#WATCH | Navi Mumbai, Maharashtra: A car following the navigation of Google Maps fell into a ditch in Belapur. pic.twitter.com/JUmxobSIY1 — ANI (@ANI) July 26, 2025
दूसरा रास्ता दिखाया
महिला बेलापुर से उल्वे जा रही थी। उसने रास्ता जानने के लिए अपनी कार में गूगल मैप इंस्टॉल किया था। गूगल मैप ने महिला को पुल तक ले जाने के बजाय नीचे का रास्ता दिखाया। महिला उसका पीछा करती रही, लेकिन नतीजा यह हुआ कि आगे एक नाला था जिसमें उसकी कार गिर गई।
समुद्री सुरक्षा बलों ने बचाई जान
गनीमत रही कि वहां मौजूद समुद्री सुरक्षा बलों ने यह घटना देख ली। वे तुरंत महिला को बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में, क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकाल लिया गया। बचाव नौका और गश्ती दल की बदौलत महिला की जान बच गई।
यह भी पढ़ें:- कोकाटे की जाएगी कुर्सी! CM फडणवीस से मिलेंगे शरद पवार, क्या बाेले अजित पवार
बता दें कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों भारी बारिश हो रही है। इस वजह से नदी नाले उफान पर हैं। इस वजह से समुद्री सुरक्षा बलों और अन्य बचाव दल नदी-तालाबों और अन्य खतरे वाली जगहों पर तैनात हैं। लगातार बारिश के कारण मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
यूपी से भी आया था ऐसा मामला
9 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज ज़िले से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। जिसमें गूगल मैप ने एक कार को अधूरे फ्लाईओवर पर चढ़ा दिया। कार फ्लाईओवर से नीचे लटक गई। हालांकि, इस हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
