Thackeray Garjana Morcha: आज मुंबई में गरजेंगे उद्धव-राज ठाकरे, मेट्रो सिनेमा से BMC तक मार्च

Thackeray Brothers Garjana Morcha: चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे के नेतृत्व में 'गर्जना मोर्चा' निकल रहा है। मेट्रो सिनेमा से BMC मुख्यालय तक होने वाले मोर्चे में मविआ भी शामिल है।
Thackeray brothers' 'Roar March' in Mumbai against the Election Commission: Uddhav and Raj together
गर्जना मोर्चा मुंबई उद्धव राज ठाकरेसोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो
Published on: 
Updated on: 

Garjana Morcha Mumbai Uddhav Raj Thackeray Joint Protest: केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए शिवसेना (यूबीटी) व मनसे ने आज रविवार को गर्जना मोर्चा का ऐलान किया है।

सीजेपी के बाद मुंबई में ठाकरे बंधुओं के नेतृत्व में बड़ा संयुक्त आंदोलन होने जा रहा है। उद्धव ठाकरे और राज इस मोर्चे में गरजेंगे, मेट्रो सिनेमा से बीएमसी मुख्यालय तक निकाले जाने वाले इस मोर्चे के लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं।

इसमें कांग्रेस और एसपी के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। एक तरह से इस गर्जना मोर्चे को ठाकरे बंधुओं के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। पहले यह मोर्चा भायखला के रिचर्डसन एंड क्रूडास गेट से निकलकर बीएमली मुख्यालय तक जाने वाला था। लेकिन सुरक्षा संबंधी चिंता के कारण मुंबई पुलिस के अनुरोध के बाद मोर्चे का मार्ग बदल दिया गया। मोर्चा मेट्रो सिनेमा से बीएमसी मुख्यालय तक निकाला जाएगा।

इसके बाद बीएमसी मुख्यालय के सामने मोर्चा जनसभा में बदल जाएगा, जहां ठाकरे बंधु और अन्य नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। यह संयुक्त मोर्चा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली खास तौर पर राज्य में एसआईआर को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच आयोजित किया जा रहा है।

नहीं होगा किसी राजनीतिक पार्टी का झंडा

ठाकरे सेना और मनसे ने मोर्चे को सफल बनाने की जोरदार तैयारिया की है। भारी भीड़ जुटने की संभावना जताते हुए इलाके में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक बार फिर एक साथ नजर आएंगे।

दोनों भाईयों ने राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों को मोर्चे में शामिल होने का आह्वान किया है। मोर्चे में राजनीतिक दलों के झंडों के बजाय तिरंगा लेकर चलने की अपील की गई है।

Thackeray brothers' 'Roar March' in Mumbai against the Election Commission: Uddhav and Raj together
Mahayuti MLC Seat Sharing: विधान परिषद चुनाव में महायुति का सीट फॉर्मूला तय, बीजेपी 12 सीटों पर लड़ेगी

राज ने 'गर्जना' मोर्चा की तैयारियों को लेकर शनिवार को अपने आवास 'शिवतीर्थ' पर पार्टी नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों को मोर्चे के सफल आयोजन व भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए।

मोर्चे के दौरान अनुशासन व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनसे ने 150 से अधिक कार्यकर्ताओं की एक विशेष टीम तैयार की है। यह टीम किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और व्यवस्था संभालने का काम करेगी।

Thackeray brothers' 'Roar March' in Mumbai against the Election Commission: Uddhav and Raj together
मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई 13.73 करोड़ रुपये का सोना-हीरा जब्त, कर्मचारी समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

विपक्षी दलों का समर्थन

इससे पहले दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के एकला चलो की नीति पर नाराजगी जताई थी।

इसके बाद कांग्रेस ने ठाकरे बंधुओं के मोर्चे में शामिल होने की घोषणा की। शरद पवार की पार्टी पहले मोर्चे में शामिल होने की हामी भर चुकी थी।

ठाकरे सेना के सांसद संजय राऊत के अनुसार लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से निकाले जा रहे इस 'गर्जना' मोर्च को महाविकास आघाडी के सहयोगी दलों सहित राज्य के अन्य प्रमुख विपक्षी दलों ने भी अपना खुला समर्थन दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com