पूर्णकर हत्याकांड के बाद ठाणे पहुंचे उद्धव ठाकरे, बोले- दोषियों को फांसी मिलने तक चैन से नहीं बैठेंगे

Pradeep Murder Case: ठाणे के मानपाड़ा में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे पर FIR दर्ज हुई। उद्धव ठाकरे ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का आश्वासन दिया।
Shiv Sena (UBT) leader Pradeep Purnekar murdered in Thane: Uddhav Thackeray meets the family
उद्धव ठाकरे पूर्णेकर परिवार मुलाकात ठाणे फोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Uddhav Thackeray Visits Purnekar Family Thane: ठाणे शहर के मानपाड़ा मनोरमानगर में शिवसेना (यूबीटी) के विभाग प्रमुख प्रदीप (बालू) पूर्णकर की हत्या के बाद ठाणे में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की करीबी पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे व उनके पति राजेंद्र शिंदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद बुधवार की रात पूर्णेकर का अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पूर्णेकर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान उन्होंने हत्या के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को फांसी की सजा होने तक हम शांत नहीं बैठेंगे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शोकाकुल पूर्णेकर परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हम आखिरी तक आपके साथ हैं। इस कठिन समय में परिवार को अकेला नहीं पड़ने दिया जाएगा और शिवसेना पूरी ताकत से पूर्णकर परिवार के पीछे मजबूती से खड़ी रहेगी।

पूर्व महापौर एवं उनके पति मुख्य साजिशकर्ता !

ठाणे शहर में चल रही राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ठाणे में तानाशाही चल रही है। उनकी यह तानाशाही और कितने दिन चलेगी? अब हमें इसका जवाब देना है। गद्दारी उन्होंने की है, हम उनके खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे। परिवार को हिम्मत देते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल जो भी करें, शांत दिमाग से करें। भावुक होकर कोई कदम न उठाएं।

Shiv Sena (UBT) leader Pradeep Purnekar murdered in Thane: Uddhav Thackeray meets the family
Ulhasnagar Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, राशन विभाग से 2.25 करोड़ रुपये का बकाया कराया वसूल

पूर्णेकर की पत्नी विजेता पुणेकर एवं बेटे राम पुर्णेकर ने आरोप लगाया है कि ठाणे की पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे ने इस हत्या की सुपारी दी थी। पूर्णेकर की पत्नी ने मांग की कि इस मामले की पूरी जांच अदालत की देखरेख में हो, तेजी से जांच पूरी कर जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की जाए और आरोपियों को फांसी दी जाए।

पूर्णेकर ने पहले इलाके में ड्रग्स की बिक्री के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी और क्लस्टर प्रोजेक्ट के मुद्दों पर भी आवाज उठाई थी। इसलिए समर्थकों की मांग है कि - तफ्तीश में इन सब बातों का ध्यान रखा जाए।

Shiv Sena (UBT) leader Pradeep Purnekar murdered in Thane: Uddhav Thackeray meets the family
रिलायंस होम फाइनेंस घोटाला: CBI ने दाखिल की दूसरी चार्जशीट, 7,429 करोड़ रुपये के फंड डायवर्जन का आरोप

एकनाथ शिंदे अपना हाथ हटाएं, रद्द हो नगरसेवक पद

घटना के बाद एक भी स्थानीय नगरसेवक मौके पर नहीं आया। प्रदीप पूर्णकर की पत्नी विजेता पूर्णकर ने मांग की है कि इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता मीनाक्षी शिंदे का नगरसेवक पद रद्द किया जाना चाहिए। पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे इतने निचले स्तर पर जाकर काम कर रही है।

मीनाक्षी शिंदे अब डर रही है और सामने नहीं आ रही हैं। एकनाथ शिंदे, मीनाक्षी शिंदे के सिर से अपना हाथ हटाएं और उनका नगरसेवक पद रद्द करें। सरकार और पुलिस उचित कार्रवाई करें तथा हमारे परिवार को न्याय दे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com