मुंबई के गार्डन बने नशेड़ियों के अड्डे, विधानसभा में उठा मामला, पूर्व सैनिक संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Mumbai Garden Security: मुंबई के उद्यानों में नशेड़ियों की बढ़ती समस्या पर विधानसभा में चर्चा के बाद सरकार ने सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों की तैनाती का फैसला लिया है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
drug addicts in parks Mumbai (सोर्सः सोशल मीडिया)
BMC Park Safety: मुंबई के उद्यानों में नशेड़ियों की बढ़ती मौजूदगी से पैदा हो रही असुरक्षा और गंदगी का मुद्दा शनिवार को विधानसभा में उठाया गया। इस पर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। अब मुंबई शहर और उपनगरों के उद्यानों की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों की तैनाती की जाएगी। यह जानकारी राज्य के मंत्री शंभूराज देसाई ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दी।
शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक दिलीप लांडे ने चांदीवली क्षेत्र सहित कई उपनगरीय उद्यानों में रात के समय नशेड़ियों के जमावड़े, गंदगी और टूटे कांच से नागरिकों की सुरक्षा को खतरा होने का मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में मंत्री देसाई ने कहा कि पूर्व सैनिक अनुशासित, शारीरिक रूप से सक्षम और सुरक्षा प्रबंधन में प्रशिक्षित होते हैं, इसलिए असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
पुलिस एवं बीएमसी की संयुक्त टीम
उद्यानों को सुरक्षित और नागरिकों के अनुकूल बनाने के लिए पुलिस और बीएमसी की संयुक्त टीमों द्वारा औचक निरीक्षण के निर्देश भी जारी किए गए हैं। अधिवेशन के बाद पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तय की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
आदित्य ठाकरे पर बेबुनियाद आरोप से भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, अरविंद सावंत ने संसद में किया पलटवार
अहिल्यानगर में बनेगा ‘अहिल्या भवन’, महिलाओं और बच्चों की 13 सेवाएं मिलेंगी एक ही छत के नीचे
भरभराकर गिर पड़ी ZP स्कुल की दिवार, काटोल तालुका के परसोडी में टला बड़ा हादसा, सुरक्षा पर उठे सवाल
किरायेदार अब नहीं होंगे बेदखल! बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, प्रॉपर्टी में हिस्सा खरीदा तो कहलाएंगे सह-स्वामी
ये भी पढ़े: ठाणे में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में राष्ट्रभक्ति की अलख, विशिष्ट क्षेत्रों में योगदान देने वाले हुए सम्मानित
मंत्री देसाई ने बताया कि फिलहाल उद्यानों की सुरक्षा निजी एजेंसियों के माध्यम से की जा रही है। प्रत्येक उद्यान में 24 घंटे सुरक्षा रक्षक तैनात रहते हैं और तीन शिफ्ट के लिए अलग-अलग कर्मियों की नियुक्ति की जाती है। बड़े उद्यानों में एक शिफ्ट में दो सुरक्षा रक्षक मौजूद रहते हैं, जिन्हें निगरानी के साथ साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी भी दी गई है।
उद्यानों में अंधेरे की समस्या
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने गोवंडी के शिवाजी नगर क्षेत्र के उद्यानों पर नशेड़ियों के कब्जे का मुद्दा उठाया, जबकि भाजपा विधायक मनीषा चौधरी ने उद्यानों में अंधेरे की समस्या पर सवाल किया। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी उद्यानों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। सरकार के इस फैसले से उम्मीद है कि मुंबई के उद्यान फिर से परिवारों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ बन सकेंगे।
