Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FYJC Admission Portal फिर हुआ क्रैश, छात्रों की परेशानी के बीच बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

Mumbai FYJC Admission Portal Crash: मुंबई में एफवायजेसी प्रवेश प्रक्रिया के दौरान लगातार दूसरे दिन पोर्टल क्रैश होने से छात्रों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 24, 2026 | 10:49 AM

FYJC एडमिशन पोर्टल क्रैश (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai FYJC Admission Portal Crash News: मुंबई में एफवायजेसी प्रवेश प्रक्रिया इस बार छात्रों और अभिभावकों के लिए किसी बड़े एडमिशन ड्रामे से कम नहीं रही। लगातार दूसरे दिन भी तकनीकी खामियों से जूझते पोर्टल ने हजारों विद्यार्थियों को परेशान किया।

कई छात्रों की शिकायत रही कि पूरे दिन वेबसाइट खुली ही नहीं, जिससे वे फॉर्म भरने और दस्तावेज लॉक करने को प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। पोर्टल फेल होने पर अभिभावकों का गुस्सा भी खुलकर सामने आया और उन्होंने शिक्षा विभाग की तैयारियों पर सवाल उठाए।

बढ़ते दबाव और अव्यवस्था के बीच छात्रों को राहत देने के लिए आखिरकार आवेदन की डेडलाइन फिर बढ़ानी पड़ी। प्रथम वर्ष जूनियर कॉलेज केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया इस वर्ष तकनीकी अव्यवस्था के कारण छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर के देवलापार में बाघ का आतंक जारी: खेत में बंधे बैल पर हमला, इलाके में फिर दहशत

महावितरण के निदेशक राजेंद्र पवार को मिला ‘ग्लोबल एचआर लीडर ऑफ द ईयर-2026’ अवार्ड, नई दिल्ली में हुए सम्मानित

Akola के पारस बिजली केंद्र में बड़ा हादसा, दो ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

छत्रपति संभाजीनगर में वालूज उद्योगों के लिए गुंठेवारी नियमितीकरण का सुनहरा मौका, अभय योजना में मिलेगी भारी छूट

एडमिशन पोर्टल में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आईं, जिसके चलते शुक्रवार को हजारों विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। हालात को देखते हुए राज्य शिक्षा विभाग को नियमित राउंड-1 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के भाग-1 और भाग-2 भरने तथा लॉक करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब सोमवार शाम 6 बजे तक करनी पड़ी है।

शिक्षा विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

गुरुवार को भी पोर्टल में तकनीकी समस्याएं आने के बाद विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि शनिवार तक बढ़ाई थी। हालांकि, शुक्रवार को भी स्थिति में कोई बड़ा सुधार नहीं दिखा। दिनभर सर्वर पर अत्यधिक दबाव बना रहा और वेबसाइट बार-बार बंद होती रही।

कई विद्यार्थियों और अभिभावकों को लॉग-इन तक नहीं हो पा रहा था, जबकि कुछ छात्र फॉर्म भरने के बाद दस्तावेज लॉक नहीं कर सके। वहीं, शहर के कई साइबर कैफे और कॉलेज परिसरों में छात्र घंटों तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे नजर आए। अभिभावकों में भी भारी नाराजगी देखी गई। कई लोगों ने सवाल उठाया कि लाखों छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया के लिए बनाई गई वेबसाइट इतनी जल्दी कैसे ठप हो सकती है।

भारी संख्या में लॉग-इन से सिस्टम पर दबाव

माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेश पालकर ने पोर्टल क्रैश होने के पीछे तकनीकी कारण बताते हुए कहा कि वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद दो लिंक उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग कॉलेजों के कई पन्नों पर भेज रहे थे।

इससे छात्र अपेक्षा से अधिक समय तक पोर्टल पर सक्रिय रहे और एक साथ भारी संख्या में उपयोगकर्ताओं के लॉग-इन होने से सिस्टम पर दबाव बढ़ गया, परिणामस्वरूप सर्वर बार-बार कैश होने लगा।

ये भी पढ़ें :- डायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत

बढ़ाई गई है पोर्टल की तकनीकी क्षमता

पालकर ने बताया कि समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने सिस्टम में तत्काल बदलाव किए हैं। अब छात्रों को कॉलेजों की जानकारी सीधे स्कैन की गई पीडीएफ के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वेबसाइट पर अतिरिक्त ट्रैफिक का दबाव कम हो सके। उन्होंने दावा किया कि पोर्टल की तकनीकी क्षमता भी बढ़ाई गई है और अब यह अधिक संख्या में उपयोगकर्ताओं को संभाल सकेगा।

Mumbai fyjc admission portal crash deadline extended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 10:49 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.