डायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत

Mumbai Metro 2B का डायमंड गार्डन से महाराष्ट्र नगर-मंडाले तक का कॉरिडोर पूर्व उपनगरों के सफर को तेज और सुविधाजनक बनाएगा। इससे ट्रैफिक जाम, ईंधन खपत और प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है।
Mumbai Metro 2B Yellow Line
मुंबई मेट्रो 2B कॉरिडोर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Metro 2B Yellow Line Update: मुंबई के पूर्व उपनगर को अब तेज, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल सफर की नई सौगात मिल गई है। महा मुंबई मेट्रो की येलो लाइन यानी मेट्रो 2बी का डायमंड गार्डन से महाराष्ट्र नगर-मंडाले तक का हिस्सा शहर की रफ्तार को नई पहचान देने जा रहा है।

5.53 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 5 स्टेशन शामिल हैं, जिसका काम तेजगति से चल रहा है। बताया गया है कि येलो लाइन मेट्रो के शुरू होने से घनी आबादी वाले इलाकों में यात्रा कुछ ही मिनटों में पूरी की जा सकेगी।

साबित होगा गेमचेंजर प्रोजेक्ट

मुंबई के पूर्व हिस्से को लंबे समय से शहर की आर्थिक और औद्योगिक ताकत माना जाता रहा है। ऐसे में मेट्रो 2बी को इस क्षेत्र के लिए गेमचेंजर परियोजना माना जा रहा है। यह कॉरिडोर ट्रैफिक जाम से राहत देने के साथ-साथ ईंधन की खपत और कार्बन उत्सर्जन को भी कम करेगा।

मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब

मेट्रो 2बी पूरी तरह शुरू होने के बाद पूर्व और पश्चिम उपनगरों के बीच यात्रा समय में 50 से 75 प्रतिशत तक की कमी आएगी। यह लाइन 4 अन्य मेट्रो मार्गों, मोनोरेल तथा मध्य और पश्चिम रेलवे नेटवर्क से जुड़कर शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।

मेट्रो प्रशासन ने नागरिकों से निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का उपयोग करने की अपील करते हुए इसे ग्रीन मोबिलिटी रिवोल्यूशन की दिशा में बड़ा कदम बताया है। मेट्रो कॉरिडोर 2बी पर स्थित मानखुर्द मेट्रो स्टेशन को शुरू कर दिया गया है। मानखुर्द अब एक प्रमुख मल्टीमॉडल ट्रांजिट हव के रूप में विकसित हो रहा है। हार्बर लाइन के साथ कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com