बर्थडे मनाने के बहाने दोस्तों ने बुलाया बाहर, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, देखें खौफनाक VIDEO
College Student Set On Fire: महाराष्ट्र के मुंबई में 5 दोस्तों ने जन्मदिन का केक काटने के बहाने बुलाकर एक 21 वर्षीय युवक को आग लगा दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बर्थडे मनाने के बहाने दोस्तों ने बुलाया बाहर, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, देखें खौफनाक VIDEO
Mumbai Viral Video: मुंबई के विनोबा भावे पुलिस थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. आरोप है कि जन्मदिन मनाने के बहाने पांच दोस्तों ने मिलकर 21 वर्षीय अब्दुल रहमान नामक छात्र पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. यह भयानक वारदात तब हुई जब अब्दुल रहमान 25 नवंबर की रात अपना 21वां जन्मदिन मना रहा था.
केक काटने के बहाने बुलाया बाहर
अब्दुल रहमान के भाई के मुताबिक, 25 नवंबर की रात ठीक 12 बजे, पांचों दोस्तों ने अब्दुल रहमान को उसका जन्मदिन मनाने के लिए घर से नीचे बुलाया. वे अपने साथ केक लेकर आए थे. जब अब्दुल रहमान नीचे आया, तो अयाज़ मलिक, अशरफ़ मलिक, कासिम चौधरी, हुज़ैफ़ा खान और शरीफ़ शेख ने पहले केक काटने के बहाने अब्दुल रहमान पर अंडा और पत्थर फेंका. इसके बाद, उन्होंने स्कूटी से एक बोतल में लाए हुए ज्वलनशील पदार्थ को अब्दुल रहमान पर डालकर आग लगा दी.
Birthday पर केक काटने के बहाने युवक को जिंदा जलाने की कोशिश!
– मुंबई के कुर्ला इलाके में जन्मदिन मनाने के बहाने 21 साल के छात्र को जलाने की कोशिश. आरोपिययों ने पीड़ित युवक को केक काटने के लिए फोन करके घर से बुलाया, युवक मिलने गया, तो दोस्तों ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर… pic.twitter.com/SOSQzbaZbk — Nedrick News (@nedricknews) November 26, 2025
सम्बंधित ख़बरें
26/11 हमले के बाद सुरक्षा की फीस 22 करोड़! BMC की नोटिस के बाद ताज होटल प्रशासन ने की ये डिमांड
सरकारी बंगला नहीं मिला तो एकनाथ शिंदे से नाराज हुए सचिन अहीर, ठाकरे गुट को छोड़ शिवसेना में हुए थे शामिल
श्रीकृष्ण पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज… मौलाना जर्जिस अंसारी के दावे से भड़का हिंदू संगठन, गिरफ्तारी की उठी मांग
Maharashtra MPSC Exam 2026: छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार, ऑफलाइन आयोजित होंगी एमपीएससी परीक्षाएं
यह पूरा वाकया पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसमें देखा जा सकता है कि अब्दुल रहमान धुं-धुं कर जलने लगा था. किसी तरह उसने अपने कपड़े उतार कर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था. गंभीर रूप से घायल अब्दुल रहमान को तुरंत पास के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस
पीड़ित की शिकायत के बाद विनोबा भावे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 3 (5) और 110 के तहत मामला दर्ज कर लिया. साथ ही सभी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपियों ने अब्दुल रहमान पर जो पदार्थ डाला, वह पेट्रोल था या कुछ और?
यह भी पढ़ें- Mumbai: बंदर-मानव संघर्ष रोकने सरकार का बड़ा फैसला, अब होगी सुरक्षित पकड़-छोड़
अब्दुल रहमान बैचलर ऑफ अकाउंटिंग एंड फाइनेंस (BAF) का द्वितीय वर्ष का छात्र है. अब सवाल यह है कि दोस्ती में दुश्मनी क्यों? पांचों दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी के साथ यह जघन्य अपराध क्यों किया? क्या यह एक सोची-समझी साज़िश थी या किसी पुरानी रंजिश का नतीजा? पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ के बाद ही इस पूरे भयानक कांड के पीछे के असली मकसद का खुलासा हो पाएगा.
