मुंबई में शुरू हुई भारत की पहली ‘मेलोडी रोड’, कोस्टल रोड पर गूंजेगी ‘जय हो’ की धुन
Mumbai के कोस्टल रोड पर भारत की पहली म्यूजिकल रोड शुरू हुई है, जहां निर्धारित गति से वाहन चलाने पर ‘जय हो’ की धुन सुनाई देती है। यह पहल मनोरंजन के साथ गति अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai’s First Musical Road: मुंबई के बुनियादी ढांचे में एक अनोखा और रचनात्मक प्रयोग जुड़ गया है। भारत की पहली ‘म्यूजिकल रोड’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के कोस्टल रोड कॉरिडोर पर किया।
इस विशेष सड़क पर वाहन चलाते ही प्रसिद्ध गीत ‘जय हो’ की धुन सुनाई देगी, जिससे यात्रियों को एक नया और यादगार अनुभव मिलेगा। बता दें कि जय हो ‘स्लम डॉग मिलेनियर’ फिल्म का गाना था जिसे जाने माने गीतकार गुलजार ने लिखा था। इस गाने को ऑस्कर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
🔸CM Devendra Fadnavis inaugurated the ‘Melody Road’ stretch from Amarsons Garden to Breach Candy on the Dharmaveer, Swarajyarakshak Chhatrapati Sambhaji Maharaj Mumbai Coastal Road (South).
DCM Eknath Shinde and other dignitaries were present. 🔸मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस… pic.twitter.com/CcAz6YqoOU — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) February 11, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के बांद्रा में रेलवे का बड़ा बुलडोजर एक्शन! कोर्ट के आदेश पर सैकड़ों अवैध झोपड़पट्टी ध्वस्त
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
500 मीटर लंबे हिस्से में बनाए विशेष कट्स
यह म्यूजिकल रोड कोस्टल रोड के नॉर्थ साउंड कैरिज वे पर, नरीमन पॉइंट से वर्ली की दिशा में टनल से बाहर निकलने के बाद बनाई गई है। लगभग 500 मीटर लंबे इस हिस्से में सड़क पर बेहद सटीक दूरी पर विशेष ग्रूव्स (कट्स) बनाए गए हैं। जब वाहन 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की निर्धारित गति से इस सड़क पर चलते हैं, तो टायरों के कंपन से ‘जय हो’ की धुन उत्पन्न होती है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में फिल्म कलाकारों के लिए बनेंगे अलग लेबर नियम, सामाजिक सुरक्षा और वेतन पर फोकस
सुरक्षा के लिए जागरूकता का लक्ष्य
चालकों को पहले से सतर्क करने के लिए सड़क से 500 मीटर, 100 मीटर और 60 मीटर पहले सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि वे सही गति बनाए रख सकें। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि चालकों में गति अनुशासन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। गौरतलब है कि म्यूजिकल रोड की अवधारणा की शुरुआत 2007 में जापान में हुई थी और अब यह प्रयोग भारत में भी सफलतापूर्वक लागू किया गया है, जो देश के शहरी विकास में एक नई पहचान जोड़ता है।
