मुंबई में नकली डाक टिकट रैकेट का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
MRA Road Police ने देशभर में नकली डाक टिकट सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। 27.84 लाख रुपये के फर्जी टिकट जब्त हुए और करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai Fake Postage Stamp Racket: एमआरए मार्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में देश भर में नकली डाक टिकटों की छपाई और आपूर्ति करने वाले एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इससे सरकार की डाक राजस्व प्रणाली को भारी नुकसान हो रहा था।
पुलिस ने इस नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 27.84 लाख रुपये के नकली डाक टिकट जब्त किया है। इस संबंध में अब तक मुंबई, बिहार, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को संदेह है कि गिरोह के और भी सदस्य फरार हैं और उनकी तलाश में कई राज्यों में छापेमारी की जा रही है।
7-8 करोड़ के संदिग्ध वित्तीय लेन देन किए गए
पुलिस जांच में आगे पता चला है कि इस गिरोह से जुड़े कई बैंक खातों के माध्यम से 7-8 करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन किए गए थे। यह मामला तब सामने आया जब मुंबई जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) में तैनात 42 वर्षीय डाक निरीक्षक ने, कुछ डाक टिकटों के प्रचलन और सीरियल पैटर्न में अनियमितताएं देखीं और शिकायत दर्ज कराई थी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
इसके बाद विस्तृत तकनीकी और वित्तीय जांच शुरू की गई, जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कूरियर नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न राज्यों में नकली डाक टिकट भेजे जा रहे थे। मुंबई जीपीओ के अधिकारियों के साथ संयुक्त तकनीकी जांच में टिकटों की छपाई की गुणवता, कागज, सीरियल नंबरों में विसंगतिया पाई गई, जिससे उनकी नकली होने की पुष्टि हुई।
ये भी पढ़ें :- Mulund West में 62 दुकानों पर बुलडोजर, मालाड-मुलुंड में मनपा की बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई
पुलिस ने सबसे पहले मुंबई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जांचकर्ता बिहार के समस्तीपुर पहुंचे, जहां दो और संदिग्धों को पकड़ा गया, आरोपियों से जुड़े कई बैंक खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन देन पाए गए।
