Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में 5% रिटर्न का लालच देकर 125 लोगों से 5.13 करोड़ की ठगी, ड्रीम सनशाइन कंपनी का मालिक और पार्टनर फरार

Mumbai Investment Fraud: मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने 'ड्रीम सनशाइन डिजिटल' कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज की है। पानी और चीनी के व्यापार के नाम पर 125 निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी कर आरोपी फरार हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 12, 2026 | 11:01 AM

प्रतीकात्मक कोच (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dream Sunshine Digital Pvt Ltd Scam: मायानगरी में कम समय में पैसा दोगुना करने और भारी रिटर्न का लालच देकर ठगी करने का एक और बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने ‘ड्रीम सनशाइन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड इन्वेस्टमेंट स्कीम’ में बड़े पैमाने पर ठगी के आरोप में, कंपनी के मालिक और उसके पार्टनरों सहित 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान कंपनी के मालिक व मुख्य आरोपी अमानत अली अंसारी, पार्टनर रहीम अब्दुल अंसारी, नवाजिश अली अंसारी, प्रसिद्ध जिम के मालिक नईम सरवर और योगिनी शिर्के के रूप में की है।

कंपनी बंद करके आरोपी फरार

मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की हैं, जो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। उनके मोबाइल नंबरों के आधार पर लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को बाद में पता चला कि आरोपी ने कंपनी बंद कर दी थी और निवेशकों से बड़ी रकम इकट्ठा करके फरार हो गया था।

सम्बंधित ख़बरें

मिडिल ईस्ट संकट का असर: क्या अंधेरे में डूबेगा महाराष्ट्र? गैस संयंत्रों पर मंडराया खतरा

नागपुर के 2 अलग-अलग इलाकों में मिले शव, एक की हत्या और दूसरे की मौत बनी रहस्य, सड़ी-गली लाश देख पुलिस भी हैरान

नासिक में IVF सेंटर पर कार्रवाई, स्त्री बीज बिक्री रैकेट की आशंका; एक साल में 96 डोनर मिलने से जांच तेज

रोहित तिलक ने क्याें छोड़ी कांग्रेस? क्या PM मोदी का सम्मान है बड़ा कारण; लोकमान्य तिलक के वंशज ने बताई वजह

5.13 करोड़ रुपए का लगाया चूना

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रॉम्बे, गोवंडी, मानखुर्द और चीता कैप जैसे इलाकों के लगभग 125 निवेशकों से कुल 5.13 करोड़ रुपये की ठगी की गई हो सकती है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ‘ड्रीम सनशाइन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी बनाई थी। उन्होंने दावा किया कि वे पैकेटबंद पीने का पानी, चीनी, खजूर का व्यापार और कंस्ट्रक्शन जैसे कारोबार चलाते हैं।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में ट्रैफिक पुलिस की मनमानी पर रोक, ई-चालान वसूली के लिए दी धमकी या बदतमीजी, तो नपेंगे पुलिसवाले

निवेशकों को हर महीने 5 प्रतिशत (या उससे अधिक) रिटर्न देने का लालच दिखाया गया। इस आकर्षक ऑफर से प्रभावित होकर कई लोगों ने पैसे निवेश किए। यह योजना लगभग तीन साल तक ट्रॉम्बे, मानखुर्द, गौवंडी और चीता कैप इलाकों में चलती रही। लेकिन इस साल फरवरी से अचानक भुगतान बंद हो गया, जिसके बाद निवेशकों ने शिकायत की जरूरतमंद और लालच में आए लोगों ने इसमें बड़ी रकम लगा दी थी।

Mumbai dream sunshine digital investment fraud 5 crore scam mankhurd police fir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2026 | 11:01 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai Police
  • Scam Alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.