नासिक में IVF सेंटर पर कार्रवाई, स्त्री बीज बिक्री रैकेट की आशंका; एक साल में 96 डोनर मिलने से जांच तेज
Nashik IVF Centre Raid: मालती IVF सेंटर पर छापे के बाद बड़े स्त्री बीज बिक्री रैकेट की आशंका सामने आई है। जांच में 1 साल में 96 महिला डोनर मिलने पर मनपा ने सेंटर की मान्यता रद्द कर उसे सील कर दिया।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Municipal Health Department Action ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Municipal Health Department Action: नासिक बदलापुर के बहुचर्चित स्त्री बीज बिक्री मामले में नासिक के मालती आईवीएफ सेंटर पर महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे। इस मामले के तार अब एक बड़े संगठित अपराध से जुड़ते दिख रहे हैं, जिसमें जरूरतमंद महिलाओं के शरीर का सौदा किया जा रहा था।
नासिक महानगरपालिका की मेडिकल टीम द्वारा की गई कागजातों की जांच में कई संदिग्ध बातें सामने आई हैं। मालती आईवीएफ सेंटर ने पिछले एक साल में रिकॉर्ड 96 महिलाओं से स्त्री बीज प्राप्त किए हैं।
इतनी बड़ी संख्या में ‘डोनर्स’ का होना स्वास्थ्य विभाग के लिए संदेह का बड़ा कारण है। इस पूरे मामले की जांच बदलापुर पुलिस के साथ-साथ नासिक और ठाणे महानगरपालिका का स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
BEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
गोंदिया में 94,089 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक, 28 जून को विशेष अभियान
मां की डांट से नाराज किशोर घर छोड़कर पहुंचा सिकंदराबाद, 24 घंटे में पुलिस ने खोज निकाला
ठाणे के मुंबई-वडोदरा NH पर जन्मदिन की खुशी मातम में बदली; BMW हादसे में फुटबॉलर योगेश नेगी ने गवाईं जान
संदिग्ध गत्तिविधियों और नियमों के उल्लंघन के कारण मनपा आयुक्त मनीषा खत्री और अतिरिक्त आयुक्त करिश्मा नायर के मार्गदर्शन में इस सेंटर की मान्यता रद्द कर इसे पूरी तरह सील कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला ? (रैकेट का तरीका)
बदलापुर में शुरू हुई इस जांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो अवैध रूप से मानव अंगी (कोशिकाओं) का व्यापार कर रहा था। आरोप है कि सुलक्षण गाडेकर नाम की महिला अपने घर में अवैध रूप से स्त्री बीज बढ़ाने वाले इंजेक्शन जमा करके रखती थी।
यह भी पढ़ें:-नासिक में गैस संकट गहराया, 10 लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित; 141 एजेंसियों पर बढ़ा दबाव
गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को पैसों का लालब दिया जाता था और उन्हें ये इंजेक्शन लगाए जाते थे। जब उनके गर्भाशय में बीजों की संख्या बढ़ जाती थी, तो उन्हें आईवीएफ सेंटर भेजा जाता था।
