अरविंद केज्रीवाल (सोर्स-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

भाजपा का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- चुनाव आते ही बन जाते हैं 'चुनावी हिंदू'

BJP Targets Arvind Kejriwal: भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को 'चुनावी हिंदू' बताते हुए उन पर धार्मिक कार्यक्रमों के जरिए राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर दिल्ली की सियासत गरमा गई है।

अनन्या तिवारी

BJP Alleges Arvind Kejriwal Using Religion for Politics: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर धार्मिक मुद्दों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने केजरीवाल को 'चुनावी हिंदू' बताते हुए एक 'एक्स' पर एक पोस्टर जारी किया है।

भाजपा का 'चुनावी हिंदू' वाला हमला

भाजपा दिल्ली ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल को 'चुनावी हिंदू' बताया। पार्टी ने आरोप लगाया कि जो लोग पहले प्रभु श्री राम के मंदिर बनने से खुश नहीं थे, मंदिरों और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खुलवाए, हिंदू विरोधी राजनीति करते रहे, राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात करते थे, बजरंगबली का मजाक उड़ाते थे और आम आदमी पार्टी की सरकार में इमामों को वेतन देते रहे लेकिन पुजारियों को कभी नहीं दिया, वही अब भाजपा की लगातार चुनावी सफलताओं से घबराकर धार्मिक कार्यक्रमों का सहारा ले रहे हैं।

भाजपा ने चुनावी राजनीति से जोड़ा मुद्दा

भाजपा ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत तथा पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव में संभावित हार को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने 'चुनावी हिंदू' बनने की नौटंकी शुरू कर दी है।

सुंदरकांड पाठ के लिए केजरीवाल का निमंत्रण

वहीं, दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर लोगों को रोहिणी के सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क के पास जेएमडी टेंट में आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम रविवार सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा।

राम मंदिर मामले पर की प्रार्थना की बात

केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह श्री राम मंदिर में हुई डकैती के आरोपियों को कड़ी सजा मिलने की प्रार्थना हनुमान जी से करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर इस मुद्दे पर देशभर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी की जाएगी।

आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई दिल्ली की राजनीति

भाजपा ने इसे चुनावी राजनीति से जोड़ते हुए उन पर धार्मिक आस्था का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया। वहीं, इस मुद्दे को लेकर दिल्ली की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर तेज हो गया है।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां