Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, उद्धव गुट पर लगा आरोप, मचा सियासी बवाल

Mumbai Dahisar Incident: मुंबई के दहिसर में टैंकर विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया। विरोध में पहुंचे भाजपा नेता गणेश खणकर पर यूबीटी से जुड़े लोगों ने हमला किया। खणकर ICU में भर्ती है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 28, 2025 | 11:40 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP Leader Ganesh Khankar Attacked: महाराष्ट्र में चुनावी घमासान अपने चरम पर है। इस मुंबई से एक दो राजनीतिक दलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के दहिसर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में टैंकर चालकों और स्थानीय नागरिकों के बीच विवाद ने अचानक राजनीतिक रंग ले लिया।

कहा जा रहा है कि भाजपा नेता गणेश खणकर पर कथित तौर पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में खणकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें तत्काल कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

भाजपा नेता की हातल नाजुक

डॉक्टरों के अनुसार भाजपा नेता खणकर की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि यह हमला गणेश खनकर पर नहीं, बल्कि पूरे भाजपा संगठन पर है। यदि पुलिस ने कार्रवाई में ढिलाई दिखाई, तो भाजपा अपने तरीके से जवाब देने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें:- क्या सुप्रीम कोर्ट रोक देगा महाराष्ट्र निकाय चुनाव? आज आएगा बड़ा फैसला, उम्मीदवारों की धड़कनें तेज

क्या है पूरा मामला?

विधायक संजय उपाध्याय ने बताया कि बोरीवली के काजूपाड़ा क्षेत्र में बीती रात नागरिक तेज रफ्तार से दौड़ते टैंकरों के खिलाफ विरोध कर रहे थे। कुछ माह पहले इसी मार्ग पर 3 साल की बच्ची हादसे का शिकार हुई थी, जिसके कारण इलाके में गुस्सा था। इसी विरोध में गणेश खनकर भी शामिल हुए थे।

भीड़ ने टैंकर को रुकाया था। टैंकर चालक ने फोन करके टैंकर के मालिक यूबीटी शाखा प्रमुख सुबोध माने को बुलाया, माने और चालक ने खनकर पर हमला कर दिया। भाजपा नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की।

Mumbai dahisar ganesh khankar attack tanker protest ubt clash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2025 | 11:40 AM

Topics:  

  • BJP
  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Shiv Sena UBT

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई में प्रदूषण से हाहाकार, हाई कोर्ट की फटकार के बाद BMC ने रोके 53 प्रोजेक्ट्स के काम

2

गंगा किनारे पहुंचे, चिता सजाई…लेकिन कफन हटते ही फेल हो गया 50 लाख का प्लान, सामने आया VIDEO

3

शरद पवार की अजित को दो टूक, बोले- नोट से वोट मांगना गलत, डिप्टी सीएम के बयान पर विपक्ष भी बिफरा

4

टिकट विवाद बन गया मौत…नेवी अफसर की पत्नी को TTE ने चलती ट्रेन से फेंका, यूपी से आई सनसनीखेज वारदात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.