दतिया उपचुनाव: CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल आज करेंगे विशाल रोड शो, आशुतोष तिवारी के लिए मांगेंगे वोट
Datia By Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशाल रोड शो करेंगे।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
सीएम मोहन यादव और आशुतोष तिवारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Datia BJP Road Show: दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार को धार देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल सोमवार, 27 जुलाई को दतिया दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में विशाल रोड शो करेंगे और जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। भाजपा ने रोड शो में विभिन्न समाजों के हजारों लोगों की भागीदारी का दावा किया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 4:30 बजे हवाई मार्ग से दतिया पहुंचेंगे। इसके बाद वे मां पीताम्बरा शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके पश्चात शाम 5 बजे सिंधी धर्मशाला में आयोजित कुशवाह समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जहां समाज के लोगों से संवाद कर भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील करेंगे।
पश्चिम द्वार से भैरो मंदिर तक निकलेगा रोड शो
सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मां पीताम्बरा शक्तिपीठ के पश्चिम द्वार से भैरो मंदिर बड़ी तिगैलिया तक विशाल रोड शो में शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। रोड शो के दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवाड़ी को दी 163 करोड़ रुपये की सौगात, नए कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल का लोकार्पण
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लगाए सरकार विरोधी नारे
उज्जैन कोर्ट परिसर में महिला को धमकाने का आरोप, जमानत का विरोध करने पहुंची थी पीड़िता, SP से सुरक्षा की गुहार
ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवाड़ी को दी 163 करोड़ रुपये की सौगात, नए कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल का लोकार्पण
हजारों कार्यकर्ताओं और विभिन्न समाजों की भागीदारी का दावा
भाजपा के अनुसार रोड शो में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा विभिन्न समाजों के हजारों नागरिक शामिल होंगे। दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है और चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में बड़े जनसंपर्क अभियान के जरिए माहौल बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।
