अंडरवर्ल्ड लिंक केस में फंसा देंगे…अबू सलेम का डर दिखाकर रिटायर्ड अफसर से 71 लाख की ठगी
Cyber Fraud: मुंबई में ठगों ने अबू सलेम का नाम लेकर एक रिटायर्ड अफसर से 71 लाख रुपए ठग लिए। फर्जी गिरफ्तारी ऑर्डर और धमकी से डराकर रकम ट्रांसफर कराई गई, पुलिस ने जांच शुरू की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का नाम लेकर रिटायर्ड अफसर से 71 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड
Mumbai News: मुंबई में एक रिटायर्ड अधिकारी से 71 लाख रुपए से अधिक की ठगी हुई है। इस घटना ने मुंबई पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। अहम यह है कि ठगों ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का नाम लेकर एक रिटायर्ड अधिकारी को 71 लाख रुपए का चूना लगाया है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, ठगों ने खुद को नाशिक पुलिस का अधिकारी बताया। उन्होंने धीरे-धीरे रिटायर्ड अफसर का विश्वास जीता और फिर पूरी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली।
पुलिस के अनुसार, ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी के पास 23 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर के बीच कई बार फोन कॉल किए। इस दौरान व्हाट्सएप पर भी वीडियो कॉल पर बात की गई। खुद को नाशिक पुलिस का अधिकारी बताकर ठगों ने रिटायर्ड अधिकारी से कहा था कि उनके बैंक खाते में कुछ संदिग्ध रकम आई है, जो अबू सलेम से जुड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
देश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
ठगों ने यह भी दावा किया कि यह रकम किसी स्टॉक फ्रॉड और फिरौती से जुड़ी है। उन्होंने यह भी डर दिखाया कि मामला मुंबई पुलिस के 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों पर दर्ज है। पुलिस के अनुसार, ठगों ने पीड़ित को डराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के नाम से फर्जी गिरफ्तारी ऑर्डर भी भेजे। इसके अलावा, 10 वांटेड अपराधियों की तस्वीरों वाला पत्रक भी रिटायर्ड अधिकारी के पास भेजा था।
आरोपियों ने कहा कि उनके खाते में जो पैसा आया है, उसमें अबू सालेम का हिस्सा (10 प्रतिशत) बतौर कमिशन जमा हुआ है। अगर उन्होंने पुलिस की जांच में सहयोग नहीं किया तो उन्हें भी अंडरवर्ल्ड लिंक के केस में फंसा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- कौन है पुणे का इंजीनियर जुबैर? आतंकी लिंक में ATS ने किया अरेस्ट, अल-कायदा कनेक्शन की हो रही जांच
इस धमकी और फर्जी दस्तावेजों से डरे रिटायर्ड अधिकारी ने आरोपियों के कहने पर 71 लाख 24 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। फ्रॉड का एहसास होने के बाद रिटायर्ड अधिकारी ने तुरंत पूर्व प्रादेशिक साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -एजेंसी इनपुट के साथ
