अजित पवार विमान हादसा मामला गरमाया, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

Deputy CM Ajit Pawar से जुड़े कथित विमान हादसे को लेकर पवार परिवार ने साजिश की आशंका जताई है। परिवार के सदस्य जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग कर सकते हैं।
Ajit Pawar Plane Crash
अजित पवार विमान हादसा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ajit Pawar Plane Crash Controversy: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार पकड़ लिया है। पवार परिवार ने इस घटना को महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि संभावित साजिश बताते हुए गहरी शंका व्यक्त की है। इस मामले को लेकर अब परिवार सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहा है।

राज्य की राजनीति के दिग्गज नेता अजित की विमान हादसे में मृत्यु के बाद से ही सियासी हलचल तेज हो गई थी। अब खुद उनकी पत्नी एवं राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, पुत्र पार्थ पवार एवं जय पवार ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं।

उनका आरोप है कि यह महज एक एक्सीडेंट नहीं बल्कि उनके साथ हुए घातपात की वारदात हो सकती है। परिवार के इस बयान के बाद हड़कंप मच गया है।

पीएम मोदी के समक्ष उठाएंगे ये मांगें सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार अगले कुछ घंटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इस अहम बैठक में वे 3 बड़ी मांगें रख सकते हैं। पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। विमान दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वीएसआर कंपनी के सभी विमानों को तुरंत ग्राउंड किया जाए।

सियासी बयानबाजी तेज

अजित के भतीजे एवं राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के विधायक रोहित पवार पहले से ही इस मामले को पूरी आक्रामकता के साथ उठा रहे है। उन्होंने मुंबई और दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कंपनी की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना बर्ताव को हादसे की वजह बताया था। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की वरिष्ठ नेता एवं सांसद सुप्रिया सुले ने भी मांग की है कि इस मामले में पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि लोगों के मन में उठ रहे सवालों के जवाब मिल सके।

सीएम से मिलेंगे विधायक

परिवार के पीएम से मिलने की खबरों के बीच एनसीपी के विधायक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एक बार - फिर मिलकर मामले पर चर्चा करने वाले हैं। वे विमान हादसे की जांच रिपोर्ट (एएआईबी) में हुई खामियों को लेकर सीएम से बात करेंगे। फिलहाल सिर्फ लेअरजेट विमानों पर रोक लगाई गई है लेकिन पवार परिवार की मांग है कि वीएसआर कंपनी के सभी विमानों को तुरंत उड़ान भरने से रोका जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com