-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- With Dedication Archana Rathod Got The Recognition Of International Makeup Artist
लगन से ‘अर्चना राठौड़’ को मिली इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट की पहचान
- Written By: मृणाल पाठक

नागपुर. ‘चमक रहा है सितारा आज जमाने में मेरे नाम का, मिल गया है नतीजा मुझे मेरे काम का’। यह पंक्तियां दिव्या ब्यूटी एकेडमी की अर्चना राठौड़ पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। उन्हें आज अपनी लगन और मेहनत के बदौलत जहां इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट की पहचान मिली, वहीं उन्होंने अपने हुनर से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई।
स्त्री के रूप में जीवन में एक वजूद व अस्तित्व बनाने के लिए ब्यूटीशियन का कोर्स कर 16 वर्ष पहले अर्चना ने एक छोटे से ब्यूटी पार्लर की शुरुआत घर से ही की थी। जिसके बाद सफलता-दर-सफलता आगे बढ़ते चली गईं। आज वे सामान्य ब्यूटीशियन से इंटरनेशनल स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस क्षेत्र में उन्हें भारत गौरव सम्मान के साथ अन्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
‘नवभारत बी ब्यूटीफुल’ में वे कहती हैं कि उनके एकेडमी में वर्कशॉप, सेमिनार के साथ-साथ रेगुलर क्लासेस चलती हैं। आज वे अपने स्टूडेंट्स को भी अपनी ही तरह बुलंदी पर देखना चाहती हैं। इसके लिए वे उन पर पूरी मेहनत करती हैं। 22 स्टूडेंट्स का बैच होता है। अब तक सैकड़ों स्टूडेंट्स को उन्होंने तैयार किया है। हेयर, स्किन व मेकअप में एक्सपर्ट अर्चना को आज विविध कॉम्पिटीशन में जजेस के तौर पर बुलाया जाता है, वहीं अन्य कार्यक्रमों में सम्माननीय अतिथि व प्रमुख अतिथि का सम्मान दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aishwarya Rai Beauty Secret: 50 की उम्र में भी कैसे बरकरार है ऐश्वर्या राय की ग्लोइंग स्किन? जानें सिंपल स्किन
Rakul Preet Skin Care: रकुल प्रीत की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन? घर पर बनाएं ये 3 आसान DIY फेस पैक
Homemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार
Food For Skin: बढ़ती उम्र और फाइन लाइन्स को रोकना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 देसी सुपरफूड्स
पैशन बन गया बिजनेस
वे बताती हैं कि यह बिजनेस उनका कब पैशन बन गया, पता ही नहीं चला। आज पूरे इंटरनेशनल ब्रांड्स के प्रोडक्ट के साथ वे कार्य करती हैं। सेलिब्रिटी मुग्धा गोड़से, करिश्मा तन्ना व महिमा चौधरी द्वारा पुरस्कार से सम्मानित अर्चना रियाज अली, भावीन भानुशाली, विशाल पांडे जैसे सेलिब्रिटी व मॉडल का मेकअप कर चुकी हैं।
उन्होंने अमोद दोशी से प्रोस्थेटिक मेकअप की क्लास ली है। यह मेकअप हॉरर फिल्मों में किया जाता है। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए उन्होंने कोविड के दौरान विविध तरह के सामाजिक कार्य किए। वहीं अनाथ आश्रम में बच्चों के हेयरकट करने के साथ ही उन्हें स्नैक्स का वितरण भी महामारी के दौरान किया। आज वे जहां लोगों के लुक को ब्यूटीफुल बना रही हैं, वहीं सौंदर्य के क्षेत्र में अपनी एक छाप छोड़ रही हैं।
हेल्दी स्किन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
अच्छी और तरोताजा स्किन के लिए क्या करना चाहिए?
अच्छी और तरोताजा स्कीन के लिए सुबह 1 ग्लास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीएं। इससे जहां शरीर को विटामिन सी मिलता है, वहीं स्किन भी हेल्दी रहती है। साथ ही अच्छी डाइट के साथ जूस लेना चाहिए। जंक फूड का सेवन कम करना चाहिए।
टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?
अभी प्रदूषण काफी अधिक बढ़ गया है। इससे त्वचा पर असर पड़ता है। त्वचा टैन होती है। इससे बचने के लिए महिलाओं को जहां पार्लर में महीने में एक बार फेशियल कराना चाहिए, वहीं 20 से ऊपर की लड़कियों को क्लीनिंग कराना बहुत आवश्यक है। इससे स्किन हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
आंखों में ठंडक पहुंचाने के लिए क्या उपयोग करना चाहिए?

आंखों में ठंडक पहुंचाने के लिए ककड़ी व आलू को घिस कर आंखों पर रखना चाहिए। इसके साथ स्किन टाइटनिंग के लिए अंडे के सफेद पल्प को चेहरे पर लगाना चाहिए। यह प्रक्रिया 10 मिनट तक करना चाहिए। कंडीशनिंग के लिए बालों में भी अंडे का सफेद पल्प लगाएं। 15 दिन में एक बार करने से इसका असर नजर आता है। स्किन पर मुलतानी मिट्टी भी लगाई जा सकती है।
पिंपल्स की समस्या क्यों होती है?
पानी की कमी के कारण पिंपल्स आते हैं। दिनभर में भरपूर पानी पीना चाहिए। सिलिकॉन बेस प्राइमर ओर क्रीम लगानी चाहिए। मुलतानी मिट्टी, दालचीनी और शहद मिलाकर लगा सकते हैं। ऑइली चीजें नहीं खानी चाहिए। डैंड्रफ के कारण भी पिंपल्स आते हैं। इसके लिए बालों की स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए।
साफ्ट त्वचा के लिए कौनसा फैशियल अच्छा रहता है?
साफ्ट त्वचा के लिए बनाना व पपीता फेशियल अच्छा रहता है। गर्मी में टैनिंग से बचने के लिए सनस्क्रीम जरूर लगाना चाहिए। वहीं गैस के पास खाना बनाते समय भी सनस्क्रीम लगाना उतना ही जरूरी है, जितना धूप में निकलने से पहले लगाना। पंचामृत बनाकर उसके मसाज से भी टैनिंग को हटाया जा सकता है।
बालों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
बालों के स्वास्थ्य के लिए आंवले का मुरब्बा खाना चाहिए।
आंखों का कालापन दूर करने के लिए क्या करें?
डार्क सर्कल दूर करने के लिए पत्तागोभी का जूस पीएं और कोकोनट ऑइल से मसाज करें। एक्ने दूर करने के लिए ऑलिव ऑइल लगाएं।
मेहंदी का उपयोग किस तरह करें?
मेहंदी में आंवला, रीठा, शिकाकाई का पाउडर डालकर बनाते हैं तो बालों में अच्छा कलर आता है।
With dedication archana rathod got the recognition of international makeup artist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में इंसानियत की मिसाल: स्कूटी से गिरकर बेहोश हुई शिक्षिका, 2 युवकों ने समय रहते CPR देकर बचाई जान
Jun 30, 2026 | 12:09 PMCM विजय के बाद अब राजनीति में चमकेंगे सूर्या? सियासत में उतरने की अटकलों पर चर्चा तेज
Jun 30, 2026 | 11:58 AMCrispy Corn In Air Fryer: बारिश में बिना तेल के बने हेल्दी क्रिस्पी कॉर्न का लें मजा, नोट करें रेसिपी
Jun 30, 2026 | 11:57 AMUP TET Admit Card 2026 जारी: ऐसे करें डाउनलोड, 2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा
Jun 30, 2026 | 11:51 AMमहाकाल की नगरी उज्जैन में 30 जुलाई से शुरू होगा 21वां श्रावण महोत्सव, सजेगा संगीत और नृत्य का संगम
Jun 30, 2026 | 11:47 AMRules Change: 1 जुलाई से देश में पेट्रोल, LPG समेत बदल रहे हैं कई बड़े नियम
Jun 30, 2026 | 11:46 AMपुणे में राजस्व कर्मचारियों के तबादलों पर विवाद, NCP नेता ने आदेश रद्द करने की उठाई मांग
Jun 30, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














