-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Thackeray Supports Devendra Fadnavis For Pm Post Claims Bjp Cutting His Wings
फडणवीस पीएम बनना चाहते हैं तो मेरा पूरा समर्थन, उद्धव बोले- लेकिन बीजेपी खुद कतर रही उनका पर
- Written By: अनिल सिंह
Uddhav Thackeray Supports Devendra Fadnavis: शिरडी में उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, अगर देवेंद्र फडणवीस पीएम बनना चाहते हैं, तो वे समर्थन करेंगे, लेकिन बीजेपी खुद उनके पर कतर रही है।

उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस (फोटो क्रेडिट-X)
Uddhav Thackeray Supports Devendra Fadnavis As PM Candidate: ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों की बगावत के बाद जमीन पर उतरे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अब सत्ताधारी महायुती गठबंधन के भीतर दरार पैदा करने के लिए एक बहुत बड़ा राजनीतिक दांव चल दिया है। शिरडी लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे उद्धव ठाकरे ने सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दुश्मन नहीं, बल्कि उनके सच्चे शुभचिंतक हैं।
उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि यदि फडणवीस साल 2029 में देश के प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं, तो शिवसेना (यूबीटी) उनका पूरा समर्थन करेगी। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि खुद बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व फडणवीस के बढ़ते कद से डरा हुआ है और दिल्ली में उनके पर कतरने की साजिश रची जा रही है।
दिल्ली न पहुंच सकें फडणवीस, इसलिए अभी से बांधकर रखने की हो रही साजिश
शिरडी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन करने के बाद उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “दिल्ली के बीजेपी खेमे में अभी से इस बात पर अंदरूनी होड़ और चर्चा शुरू हो गई है कि 2029 के बाद प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में राजस्व कर्मचारियों के तबादलों पर विवाद, NCP नेता ने आदेश रद्द करने की उठाई मांग
बीएमसी में इंजीनियरों की कमी, एसआरए में वर्षों से तैनात अभियंताओं को वापस बुलाने की मांग
जैन समुदाय के विकास के लिए 100 करोड़ का फंड, शिक्षा और स्वरोजगार को मिलेगा बड़ा सहारा
मुंबई में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 6 होटल-रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित, 34.87 लाख का गुटखा-पान मसाला जब्त
बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं को लगता है कि देवेंद्र फडणवीस इस रेस में सबसे आगे निकल सकते हैं। यही वजह है कि उनकी संभावनाओं को अभी से खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। फडणवीस को सिर्फ महाराष्ट्र तक ही सीमित रखने और उन्हें बांधकर रखने की कोशिश हो रही है ताकि वे किसी भी तरह दिल्ली के सियासी मंच पर न पहुंच सकें।”
ये भी पढ़ें- TET Paper Leak: बिहार का समस्तीपुर कनेक्शन! देश का कुख्यात शिक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता निकला मास्टरमाइंड
नितिन गडकरी के साथ जो हुआ, वही अब फडणवीस के साथ
उद्धव ठाकरे ने दलबदल की इस पूरी पटकथा को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की एक गहरी चाल बताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “जिस तरह पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पर कतरे गए और उन्हें दरकिनार करने की कोशिश की गई, ठीक वैसा ही खेल अब देवेंद्र फडणवीस के साथ खेला जा रहा है।
हमारे सांसदों को तोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल कराया गया ताकि राज्य में शिंदे गुट की ताकत बीजेपी से ज्यादा दिखे। कल को जब नेतृत्व पर सवाल उठेगा, तो दिल्ली वाले कहेंगे कि फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी पिछड़ गई, इसलिए उनका डिमोशन कर दिया जाए।”
गद्दार नेताओं को लेकर शिंदे पर साधा निशाना
इस पूरे विवाद में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भी उद्धव ठाकरे के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि देश का अगला प्रधानमंत्री एक मराठी मानुस होना चाहिए। इस पर आगे बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, “अगर महाराष्ट्र का कोई मराठी नेता देश का प्रधानमंत्री बनता है तो इसमें क्या बुराई है? लेकिन शर्त सिर्फ इतनी है कि वह नेता गद्दार नहीं होना चाहिए। गद्दारी करके सत्ता हथियाने वाले किसी भी चेहरे को महाराष्ट्र कभी स्वीकार नहीं करेगा।”
भावुक अंदाज में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उद्धव ने अपील की कि वे पिंजरे में बंद मुर्गियों की तरह चुप न बैठें, बल्कि गद्दारों के खिलाफ आवाज बुलंद करें। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले तीन सालों में राज्य की जनता इस अपमान का बदला लेगी और उनकी सरकार दोबारा पूरी ताकत के साथ महाराष्ट्र की सत्ता में वापसी करेगी।
Uddhav thackeray supports devendra fadnavis for pm post claims bjp cutting his wings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाकाल की नगरी उज्जैन में 30 जुलाई से शुरू होगा 21वां श्रावण महोत्सव, सजेगा संगीत और नृत्य का संगम
Jun 30, 2026 | 11:47 AMRules Change: 1 जुलाई से देश में पेट्रोल, LPG समेत बदल रहे हैं कई बड़े नियम
Jun 30, 2026 | 11:46 AMपुणे में राजस्व कर्मचारियों के तबादलों पर विवाद, NCP नेता ने आदेश रद्द करने की उठाई मांग
Jun 30, 2026 | 11:44 AMयवतमाल जिले में पल्स पोलियो अभियान सफल; 2 लाख बच्चो को पिलाइ गई दवा, 90.24% बच्चों को पहली खुराक
Jun 30, 2026 | 11:43 AMबीएमसी में इंजीनियरों की कमी, एसआरए में वर्षों से तैनात अभियंताओं को वापस बुलाने की मांग
Jun 30, 2026 | 11:38 AMनागपुर: 60 लाख लेकर भी नहीं कराई प्लॉट की रजिस्ट्री, दो प्रॉपर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Jun 30, 2026 | 11:36 AMपश्चिम बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा, पाइपलाइन में आग से मची अफरा-तफरी
Jun 30, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM












