कोलाबा एसटीपी प्रोजेक्ट पर विवाद, कम दर पर पानी बेचने से मनपा को नुकसान की आशंका
Colaba STP Project Rate Issue: मुंबई में कोलाबा एसटीपी से ट्रीटेड पानी को कम दर पर बेचने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थायी समिति की मंजूरी के बाद मनपा को संभावित नुकसान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
कोलाबा एसटीपी प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Coloba STP Treated Water Sale: कोलाबा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से उपचारित (ट्रीटेड) अपशिष्ट जल अब मनपा की तरफ से बेचने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए संचालन और रखरखाव खर्च को ध्यान में रखते हुए 15 रुपये प्रति किलोलीटर का दर तय किया गया था।
हालांकि, मेसर्स एस आर इंटरप्राइजेज कंपनी ने इसे 10.5 रुपये प्रति किलोलीटर दर पर देने की मांग की थी, जिसे बुधवार को स्थायी समिति में मंजूरी दे दी गई। इससे मनपा को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सदस्यों ने सवाल उठाया कि जब मनपा को 15 रुपये प्रति किलोलीटर मिल सकता है, तो मेसर्स एस। आर। इंटरप्राइजेज पर इतनी मेहरबानी क्यों?
यह परियोजना 37 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) क्षमता की है, जिसमें से 10 एमएलडी पानी का शोधन किया जाता है। इस केंद्र के संचालन और रखरखाव का खर्च 12 रुपये प्रति किलोलीटर है। सदस्यों की मांग थी कि बिक्री दर कम से कम 15 रुपये होनी चाहिए, लेकिन स्थायी समिति में भाजपा के बहुमत के कारण इसे 10.5 रुपये प्रति किलोलीटर पर मंजूरी दी गई। भाजपा नगरसेवक मकरंद नार्वेकर ने कहा कि 200 एमएलडी पानी के उपयोग का लक्ष्य रखते हुए इस पानी के निपटान के लिए अलग नीति बनानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 करोड़ की हेरोइन के साथ उत्तराखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
इगतपुरी-खर्डी ब्लॉक, आधी रात से सुबह तक थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, जानें अपनी लोकल का नया टाइम टेबल
Mumbai Health Alert: मुंबई में ‘पिंक आई’ का आतंक, गर्मी और प्रदूषण से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा
महाराष्ट्र में अवैध शराब के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, हर तहसील में बनेगी हाई पावर कमेटी
ये भी पढ़ें :- ठाणे और डोंबिवली स्टेशनों पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड, विशेष ब्लॉक में ट्रैक और क्रॉसओवर कार्य पूरे
प्रोसेस करने पर 12 से 15 रुपये का
एक हजार लीटर सीवरेज वॉटर को खर्च आता है, जबकि बाजार में इसकी कीमत 15 से 18 से लेकर 20 रुपये तक है। इसके बावजूद ठेकेदार ने साढ़े दस रुपये में यह काम करने की बात कही है। ठेकेदार ने रोजाना 3 एमएलडी पानी प्रोसेस करने की मांग की है, जबकि हमारा कहना है कि हम यह पानी खुद प्रोसेस कर सकते हैं और इसका उपयोग बाग-बगीचों, निर्माण कार्य, धूल कम करने और अन्य कामों में कर सकते हैं।
जमीर कुरैशी, एमआईएम नगरसेवक
