रविवार को मुंबई लोकल प्रभावित, मध्य रेल के ‘इन’ लाइनों पर मेगा ब्लॉक
Central Railway: मुंबई में रविवार को मध्य रेलवे की मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक तथा पश्चिम रेलवे के सांताक्रुज–गोरेगांव मार्ग पर 5 घंटे का जंबो ब्लॉक रहेगा।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Mumbai Local Train Mega Block (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train Mega Block: मध्य रेल, मुंबई मंडल के उपनगरीय मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों के रविवार का दिन मुश्किल वाला हो सकता है। इस रूट पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक होगा। मेन लाइन के सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर 10.55 से 3.55 बजे तक मेगा ब्लॉक होगा।
सीएसएमटी मुंबई से 10.48 बजे से 3.45 बजे तक चलने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी तथा विद्याविहार स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट की जाएंगी। घाटकोपर से 10:19 बजे से दोपहर 3:52 बजे तक चलने वाली अप स्लो ट्रेनें विद्याविहार और सीएसएमटी मुंबई स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।
हार्बर लाइन लोकल रद्द
सीएसएमटी से चुनाभट्टी/बांद्रा तक चलने वाली डाउन हार्बर लाइन 11:40 बजे से 4:40 बजे तक और चुनाभट्टी/बांद्रा से सीएसएमटी तक चलने वाली अप हार्बर लाइन 11:10 बजे से 16:10 बजे तक निलंबित रहेगी। सीएसएमटी से वाशी/बेलापुर/पनवेल जाने वाली डाउन हार्बर लाइन की ट्रेनें 11:16 बजे से 4:47 बजे तक और सीएसएमटी से बांद्रा/गोरेगांव जाने वाली डाउन हार्बर लाइन की ट्रेनें 10:48 बजे से शाम 4:43 बजे तक निलंबित रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
मुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Mumbai Railway: 17 साल बाद रफ्तार पकड़ी CSMT-कुर्ला 5वीं-6वीं रेल लाइन परियोजना, 27.43 करोड़ का टेंडर जारी
ये भी पढ़े: अमरावती में व्यापारियों को राहत; फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन सीमा 12 लाख से बढ़कर 1.5 करोड़
पनवेल/बेलापुर/वाशी से सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं 9:53 बजे से 3:20 बजे तक और गोरेगांव/बांद्रा से सीएसएमटी के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं 10.45 बजे से 5:13 बजे तक निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर लाइन के यात्री 10 बजे से 6 बजे तक वाया मेन लाइन और वेस्टर्न रेलवे से यात्रा कर सकते हैं।
सांताक्रुज एवं गोरेगांव में 5 घन्टे का ब्लॉक
पश्चिम रेलवे के तथा ओवरहेड उपकरणों के रख-रखाव हेतु रविवार, को सांताक्रुज एवं गोरेगांव मार्ग पर पांच घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान फास्ट लाइन की सभी उपनगरीय ट्रेनों को सांताक्रुज एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर परिचालित किया जाएगा। यह ब्लॉक सुबह 10 बजे से 3 बजे तक होगा।
