Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के भायखेला इलाके में बड़ा हादसा! 18 मंजिला इमारत में लिफ्ट भरभराकर गिरी, 5 लोग जख्मी

Mumbai Lift Accident: मुंबई के भायखला में बड़ा हादसा। 18 मंजिला जय कृपा टावर की लिफ्ट गिरी, 5 घायल। केबल टूटने को बताया जा रहा प्राथमिक कारण। जांच के लिए विशेष टीम गठित।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 12, 2026 | 09:44 AM

हादसे में गिरी लिफ्ट (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Byculla Jai Kripa Tower: मुंबई के भायखला इलाके में बुधवार रात एक रिहायशी इमारत के जय कृपा टावर की लिफ्ट अचानक गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घटना रात करीब 10 बजकर 2 मिनट पर हुई, जिससे इमारत में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, लिफ्ट चौथी मंजिल से नीचे आ रही थी, तभी केबल टूटने के कारण वह अचानक नीचे गिर गई। हादसे की सूचना तुरंत सीपी कंट्रोल को दी गई। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (बीएमसी), स्थानीय पुलिस, बेस्ट, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में 5 लोग घायल

हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जेजे. अस्पताल में कल्पिता पवार (38), यश बलविकर (24) और उषा गुप्ता (56) को उपचार के लिए लाया गया। तीनों का इलाज ओपीडी आधार पर किया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

पीएम आवास योजना: फरवरी अंत तक लक्ष्य पूरे करने का आदेश, आयुक्त जितेंद्र पापलकर का निर्देश

फडणवीस का निर्देश: शहर विकास पर चर्चा, मनपा कामकाज में बदलाव के संकेत; पारदर्शिता जरूरी

क्या आपने देखा नितिन गडकरी का ‘ड्रीम होम’? नागपुर का पहला प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस, जानिए क्यों है इतना खास

अस्पताल में शरद पवार से मिले रामदास आठवले, NDA में शामिल होने का दिया न्योता

वहीं, बालाजी अस्पताल में जमुना प्रसाद शिवहरे (50) को भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी स्थिति भी स्थिर है। जबकि जसलोक अस्पताल में शिल्पा मोरे (54) का ओपीडी में उपचार किया गया और उनकी हालत भी सामान्य बताई गई है।

लिफ्ट की तकनीकी जांच शुरू

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद संबंधित एजेंसियों ने लिफ्ट की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में केबल टूटने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें – क्या आपने देखा नितिन गडकरी का ‘ड्रीम होम’? नागपुर का पहला प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस, जानिए क्यों है इतना खास

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही हमें हादसे की सूचना मिली, तुरंत मुंबई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ और लिफ्ट कितने दिनों से खराब थी। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि लिफ्ट की कितने दिनों पहले जांच कराई गई थी।

उन्होंने बताया कि जांच के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है, जो जल्द ही पूरे हादसे की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देगी। इसमें जो भी लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mumbai byculla lift collapse jai kripa tower investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2026 | 09:44 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.