Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या आपने देखा नितिन गडकरी का ‘ड्रीम होम’? नागपुर का पहला प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस, जानिए क्यों है इतना खास

Nagpur News: नितिन गडकरी का नागपुर स्थित पुश्तैनी आवास, 'गडकरी वाड़ा', एक बार फिर सुर्खियों में है। उनके नए घर के गृह प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानें क्या है खासियत।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 12, 2026 | 10:59 AM

नितिन गडकरी का नया घर (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nitin Gadkari New House Nagpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नया घर इस समय चर्चा का विषय बन गया है। यह सिर्फ इसलिए चर्चा में नहीं है क्योंकि यह शानदार या भव्य है, बल्कि इसके पीछे की सादगी, आध्यात्मिक शांति और सोच की गहराई के कारण भी यह चर्चाओं में बना हुआ है। नितिन गडकरी का असली घर महल इलाके में स्थित है। यह घर ‘गडकरी वाड़ा’ के नाम से मशहूर हैं।

कुछ सालों पहले इसे तोड़ने का काम शुरू किया गया था। जिसे अब नए शानदार और भव्य पेशवाई अंदाज में बनाया गया है। इस घर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वाड़े में हाल ही में नितिन गडकरी ने अपने परिवार के साथ गृह प्रवेश किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री अपने पूरे परिवार के साथ गृह प्रवेश की पूजा करते हुए नजर आ रहे है।

आपको बताते चलें, कि इस घर का कंस्ट्रक्शन एक साउथ इंडियन स्टाइल में बनाया गया है। तो घर का अगला हिस्सा बिल्कुल केरल और कोंकण क्षेत्र की झलक दिखाता है। नितिन गडकरी अक्सर इस घर की विशेषता अपने भाषणों में बताते आए है। यह घर पूरी तरह से इको-फ्रेंडली है, जो गर्मियों में ठंडक और ठंड में गर्मी का एहसास देता है। नितिन गडकरी ने एक बार कहा था कि उनका नया घर नागपुर का पहला इको-फ्रेंडली घर होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

Rohit Shetty के घर बाहर गोलीबारी केस, मकोका के तहत गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ी

सरकारी नौकरी का क्रेज, पुलिस सेवा की ओर बढ़ता झुकाव, 203 पदों पर 12 हजार आवेदन

‘दाढ़ी और टोपी देखकर भीड़ ने कर दी पिटाई’, लातूर जा रहे मुस्लिम शख्स को बेवजह पीटने का आरोप

Bombay HC से गेटवे टर्मिनल्स इंडिया को बड़ी राहत, 170 करोड़ के जीएसटी डिमांड नोटिस पर अंतरिम रोक

प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस का मिला दर्जा

गडकरी के नए घर को प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस का लेबल दिया गया है। प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस IGBC या LEED द्वारा दिया जाने वाला सबसे ऊंचा एनवायरनमेंटल सर्टिफिकेशन लेवल है, जो ग्लोबल लेवल पर सस्टेनेबिलिटी, एनर्जी एफिशिएंसी, वॉटर कंजर्वेशन और हाई रेसिडेंट्स हेल्थ सुनिश्चित करता है। यह घर एनर्जी की खपत कम करता है, पानी बचाता है और हेल्दी लाइफस्टाइल देता है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नया घर इस समय चर्चा का विषय बन गया है। यह सिर्फ इसलिए चर्चा में नहीं है क्योंकि यह शानदार या भव्य है, बल्कि इसके पीछे की सादगी, आध्यात्मिक शांति और सोच की गहराई के कारण भी यह चर्चाओं में बना हुआ है। नितिन गडकरी का असली घर महल इलाके में स्थित है। यह… pic.twitter.com/dGI2vNsewo — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) February 12, 2026

प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस की खास बातें:

एनर्जी एफिशिएंसी: सोलर एनर्जी, एनर्जी एफिशिएंट अप्लायंसेज और LED लाइट्स का इस्तेमाल करके बिजली बचाता है।

वॉटर मैनेजमेंट: रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वॉटर रीसाइक्लिंग और एफिशिएंट पाइप्स का इस्तेमाल करता है।

इको-फ्रेंडली मटीरियल: कंस्ट्रक्शन के दौरान दोबारा इस्तेमाल होने वाले या नेचुरल मटीरियल का इस्तेमाल करता है।

यह भी पढ़ें – चंद्रपुर मनपा नतीजों के बाद VBA का बड़ा एक्शन, पदाधिकारियों की कर दी छुट्टी, छिड़ा सियासी संग्राम!

गडकरी वाड़े का क्या महत्व है?

नितिन गडकरी ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय महल स्थित इसी घर में बिताया है। महल में बने घर के टूटने के बाद गडकरी ने कई भाषणों में कहा था कि उन्हें दूसरे इलाकों में रहना पसंद नहीं है। महल में बने गडकरी वाड़े का एक लंबा पॉलिटिकल इतिहास भी है। उनके महल में स्थित इसी घर में कई राजनीतिक बैठकें हुई हैं और जरूरी फैसले लिए गए हैं। इसलिए, यह एक तरह का पॉलिटिकल ऐतिहासिक ढांचा था।

अब इसी महल स्थित इलाके में बने अपने नए घर में उन्होंने गृह प्रवेश भी कर लिया है। जो गडकरी वाड़े के नाम से आगे भी जाना जाएगा। इस वाड़े की खासियत ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल भी जीत लिया है।

Nitin gadkari new house mahal nagpur platinum green house

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2026 | 09:26 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur News
  • Nitin Gadkari

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.