- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Byculla Lift Collapse Jai Kripa Tower Investigation
मुंबई के भायखेला इलाके में बड़ा हादसा! 18 मंजिला इमारत में लिफ्ट भरभराकर गिरी, 5 लोग जख्मी
Mumbai Lift Accident: मुंबई के भायखला में बड़ा हादसा। 18 मंजिला जय कृपा टावर की लिफ्ट गिरी, 5 घायल। केबल टूटने को बताया जा रहा प्राथमिक कारण। जांच के लिए विशेष टीम गठित।
- Written By: प्रिया जैस

हादसे में गिरी लिफ्ट (सौजन्य-IANS)
Byculla Jai Kripa Tower: मुंबई के भायखला इलाके में बुधवार रात एक रिहायशी इमारत के जय कृपा टावर की लिफ्ट अचानक गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घटना रात करीब 10 बजकर 2 मिनट पर हुई, जिससे इमारत में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, लिफ्ट चौथी मंजिल से नीचे आ रही थी, तभी केबल टूटने के कारण वह अचानक नीचे गिर गई। हादसे की सूचना तुरंत सीपी कंट्रोल को दी गई। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (बीएमसी), स्थानीय पुलिस, बेस्ट, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में 5 लोग घायल
हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जेजे. अस्पताल में कल्पिता पवार (38), यश बलविकर (24) और उषा गुप्ता (56) को उपचार के लिए लाया गया। तीनों का इलाज ओपीडी आधार पर किया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा जिला परिषद: आरक्षण के फेर में फंसा चुनाव, लगातार चौथे साल ‘प्रशासक’ के हाथ में होगी जिले की तिजोरी!
सिंहस्थ 2027: त्र्यंबकेश्वर में अखाड़ों के लिए 7.55 करोड़ का टेंडर, साधु-संतों के लिए पक्के आवास
ठाणे विकास बैठक: 1700 करोड़ की योजनाएं, 900 बेड सिविल अस्पताल और इंटरनल मेट्रो DPR को मंजूरी
आसान भाषा में समझें शिंदे और पवार का खेला, शिवसेना और एनसीपी के अलग गठबंधन का क्या है मतलब?
वहीं, बालाजी अस्पताल में जमुना प्रसाद शिवहरे (50) को भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी स्थिति भी स्थिर है। जबकि जसलोक अस्पताल में शिल्पा मोरे (54) का ओपीडी में उपचार किया गया और उनकी हालत भी सामान्य बताई गई है।
लिफ्ट की तकनीकी जांच शुरू
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद संबंधित एजेंसियों ने लिफ्ट की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में केबल टूटने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें – क्या आपने देखा नितिन गडकरी का ‘ड्रीम होम’? नागपुर का पहला प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस, जानिए क्यों है इतना खास
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही हमें हादसे की सूचना मिली, तुरंत मुंबई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ और लिफ्ट कितने दिनों से खराब थी। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि लिफ्ट की कितने दिनों पहले जांच कराई गई थी।
उन्होंने बताया कि जांच के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है, जो जल्द ही पूरे हादसे की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देगी। इसमें जो भी लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mumbai byculla lift collapse jai kripa tower investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कॉलर पकड़कर जवाब मागूंगा’, हुमायूं कबीर के बिगड़े बोल, 14 फरवरी को करेंगे एक लाख लोगों के साथ प्रदर्शन!
Feb 12, 2026 | 11:12 AMवर्धा जिला परिषद: आरक्षण के फेर में फंसा चुनाव, लगातार चौथे साल ‘प्रशासक’ के हाथ में होगी जिले की तिजोरी!
Feb 12, 2026 | 11:11 AMसिंहस्थ 2027: त्र्यंबकेश्वर में अखाड़ों के लिए 7.55 करोड़ का टेंडर, साधु-संतों के लिए पक्के आवास
Feb 12, 2026 | 11:09 AMठाणे विकास बैठक: 1700 करोड़ की योजनाएं, 900 बेड सिविल अस्पताल और इंटरनल मेट्रो DPR को मंजूरी
Feb 12, 2026 | 11:07 AMआसान भाषा में समझें शिंदे और पवार का खेला, शिवसेना और एनसीपी के अलग गठबंधन का क्या है मतलब?
Feb 12, 2026 | 11:07 AMशेख हसीना की पार्टी ने चुनाव को बताया ‘मजाक’, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की बायकाॅट की अपील, क्या करेंगें यूनुस?
Feb 12, 2026 | 11:03 AMST बस कंडक्टर बना जल्लाद, 10वीं की छात्रा को पहले पीटा, फिर चलती बस से सड़क पर फेंका; तिरोड़ा में मचा हड़कंप!
Feb 12, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM










