- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Businessman Extorted 3 Crore Interstate Gang Fraud Case
मुंबई के कारोबारी से 3.25 करोड़ की वसूली, निवेश के नाम पर अंतरराज्यीय गिरोह ने बंदूक की नोक पर की लूट
Mumbai Crime News: मुंबई के एक कारोबारी को निवेश का लालच देकर 3.25 करोड़ रुपये ठग लिए गए। विलेपार्ले में होटल के भीतर बंधक बनाकर मारपीट की गई और बंदूक के बल पर करोड़ों की फिरौती वसूली गई।

Mumbai Interstate Gang: मुंबई में 9 सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह ने निवेश के बदले भारी मुनाफे का लालच देकर मुंबई के एक कारोबारी से कथित तौर पर 3.25 करोड़ रुपये ऐंठ लिये और उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
विलेपार्ले थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई, ओडिशा, बिहार और झारखंड के निवासी इन नौ आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित की एक निजी कंपनी है और वह जुलाई 2025 में चार आरोपियों के संपर्क में आया था। इन आरोपियों ने खुद को ब्रोकर बताया और आर्कशिप ग्रुप नामक कंपनी में निवेश करने पर मुनाफे का वादा किया।
झांसे में आकर कारोबारी ने एक करोड़ रुपये ऑनलाइन अंतरित किए। बाद में उसे पता चला कि यह राशि मानव धर्मयोग नामक एक एनजीओ के खाते में भेज दी गई है। अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित ने इस पर सवाल उठाया, तो आरोपियों ने उसे और उसकी कंपनी के महाप्रबंधक को विले पार्ले में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास एक होटल में बुलाया।
सम्बंधित ख़बरें
‘IPL की तरह बिक रहे हैं महाराष्ट्र के नेता’; आम सभा में उद्धव ठाकरे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
अकोला संतों के आशीर्वाद से ही संभव है भगवंत की प्राप्ति, रामायणाचार्य रामराव महाराज ढोक ने दी कृपा की सीख
वर्धा में खरीफ की तैयारी; 4.18 लाख हेक्टेयर में होगी बुआई, कृषि विभाग ने की 87 हजार क्विंटल बीज की मांग
अमरावती कांड: अयान के साथी उजैर के अश्लील मैसेज से खुला खौफनाक राज, अब तक 9 पीड़िताएं आई सामने
वहां गिरोह के सदस्यों ने कथित तौर पर दोनों से मारपीट की और बंदूक के बल पर धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और धन राशि न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जान के डर से व्यवसायी ने आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में करीब 2.25 करोड़ रुपये ऑनलाइन माध्यम से अंतरित कर दिए।
धन राशि मिलने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया, लेकिन पुलिस के पास जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हालांकि, परिवार और दोस्तों की सलाह पर पीड़ित ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने हाल में नौ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जबरन वसूली, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
अधिकारियों ने बताया कि मामले को जांच के लिए मुंबई अपराध शाखा को सौंप दिया गया है और प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि आरोपी एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं।
Mumbai businessman extorted 3 crore interstate gang fraud case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इस देश को 14 हजार करोड़ के हथियार बेचना चाहता था पाकिस्तान, सऊदी अरब ने ऐसे रोका रास्ता
Apr 21, 2026 | 03:56 PMअकोला-अकोट हाईवे पर सुविधाओं का अभाव, पेड़-बस शेड बिना टोल वसूली की तैयारी, प्रहार संगठन की आंदोलन चेतावनी
Apr 21, 2026 | 03:55 PMसंगमनेर में ‘युवा संगम’ कार्यक्रम, नेताओं का युवाओं को सक्रिय और जागरूक बनने का संदेश
Apr 21, 2026 | 03:45 PMअब सस्ता इलेक्ट्रिक ऑटो आने वाला, Hyundai-TVS की जोड़ी मार्केट में मचाएंगी धूम
Apr 21, 2026 | 03:44 PM‘IPL की तरह बिक रहे हैं महाराष्ट्र के नेता’; आम सभा में उद्धव ठाकरे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
Apr 21, 2026 | 03:41 PMअकोला संतों के आशीर्वाद से ही संभव है भगवंत की प्राप्ति, रामायणाचार्य रामराव महाराज ढोक ने दी कृपा की सीख
Apr 21, 2026 | 03:36 PMIPL 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर
Apr 21, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM












