Fake Loan Scam: मुंबई में 100 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, कारोबारी पर केस दर्ज
Mumbai Fake Loan Scam: मुंबई के अंधेरी इलाके में 100 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 40 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
May 22, 2026 | 12:27 PM
मुंबई फेक लोन स्कैम (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Fake Loan Scam News: अंधेरी इलाके में निर्माण व्यवसाय से जुड़े एक कारोबारी के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 100 करोड़ रुपये का कर्ज दिलाने का झांसा देकर एक परिचित व्यवसायी ने उससे 40 लाख रुपये ठग लिए।
इस मामले में आंबोली पुलिस ने आरोपी सत्यम सुखदेव सत्यार्थी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सत्यम सुखदेव सत्यार्थी ने पीड़ित बिल्डर को निर्माण व्यवसाय के लिए 100 करोड़ रुपये का लोन मंजूर कराने का भरोसा दिलाया था।
औपचारिकता के नाम पर वसूले 40 लाख रुपये
आरोपी ने विभिन्न प्रक्रियाओं और औपचारिकताओं का हवाला देते हुए चरणबद्ध तरीके से 40 लाख रुपये वसूल किए, लेकिन रकम लेने के बाद न तो लोन की व्यवस्था की गई और न ही पैसे वापस लौटाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
MMRDA को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कर्जत-अलीबाग समेत कई क्षेत्रों के विकास को मिलेगी रफ्तार
चंद्रपुर में आदमखोर बाघिन का आतंक, 13 महिलाओं पर हमला 4 की मौत, मचा हड़कंप
मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल को निजी कंपनी को सौंपने पर विवाद, कांग्रेस-शिवसेना ने मांगी जांच
BMC के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, महायुति सरकार ने 1000 करोड़ बचत और पारदर्शिता का किया दावा
आरोपी पर मामला किया गया दर्ज
- जब पीड़ित व्यवसायी को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ, तब उसने आंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
- शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी कर्ज दिलाने का झांसा देकर ठगा हो सकता है।
- फिलहाल पुलिस उसके पुराने लेन-देन, बैंक रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में कोई और व्यक्ति शामिल है या नहीं।
- आंबोली पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और संभावना जताई जा रही है कि जांच के दौरान अन्य पीड़ित भी सामने आ सकते हैं।
Mumbai builder cheated fake loan scam andheri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
May 22, 2026 | 12:27 PM
