- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Bmc Road Project Stuck Over Forest Clearance
संजय गांधी नेशनल पार्क से गुजरने वाली बीएमसी सड़क परियोजना पर उठे सवाल, पुनर्वास योजना पर भी विवाद
Mumbai BMC Road Project News: मुंबई में बीएमसी की 235 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना वन विभाग की मंजूरी न मिलने के कारण अटक गई है। परियोजना से 1500 से अधिक झोपड़ियों के प्रभावित होने की आशंका है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुंबई बीएमसी रोड प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai BMC Road Project Update: बीएमसी की 235 करोड़ रुपये की प्रस्तावित सड़क परियोजना फिलहाल वन विभाग की मंजूरी के अभाव में अटक गई है। बीएमसी की बैठक में इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर नगरसेवकों ने कई गंभीर सवाल उठाए, जिसके चलते प्रशासन को फिलहाल प्रस्ताव को लंबित रखना पड़ा।
पूर्वी उपनगरों में प्रस्तावित इस सड़क परियोजना पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नगरसेवक अशरफ आजमी ने प्रशासन से पूछा कि क्या निर्माण कार्य शुरू करने से पहले वन विभाग से सभी आवश्यक अनुमतियां ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बफर जोन से जुड़े मामलों में कई योजनाएं मंजूरी के अभाव में अटक चुकी हैं। ऐसे में बिना स्पष्ट अनुमति के आगे बढ़ना नियमों के खिलाफ हो सकता है। बता दें कि प्रस्तावित सड़क संजय गांधी नेशनल पार्क से गुजरती है, इसलिए वन विभाग की मंजूरी आवश्यक हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम के 25 गाड़ियों के काफिले पर बवाल, विपक्ष बोला- PM मोदी की अपील की उड़ी धज्जियां
गोराई मैंग्रोव पार्क जल्द होगा जनता के लिए खुला, अटल बिहारी वाजपेयी का दिया जाएगा नाम
मुंबई के विक्रोली पार्कसाइट में 13 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मीरा रोड से विरार तक दौड़ेगी मेट्रो-13, 17,725 करोड़ की परियोजना से लोकल ट्रेनों की भीड़ होगी कम
वन विभाग की नहीं मिली मंजूरी
बैठक में भाजपा नगरसेविका प्रीति साटम ने भी परियोजना की अधूरी जानकारी पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि प्रशासन ने सड़क की चौड़ाई का उल्लेख तो किया, लेकिन कुल लंबाई और अन्य तकनीकी पहलुओं पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इससे परियोजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई के विक्रोली पार्कसाइट में 13 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
1567 झोपड़ियों के प्रभावित होने की आशंका
इस सड़क निर्माण से लगभग 1567 झोपड़ियों के प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। नगरसेवकों ने मांग की कि विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की ठोस योजना सामने लाई जाए, तभी परियोजना पर आगे फैसला लिया जाए।
सदन में उठे विरोध और आवश्यक दस्तावेजों की कमी को देखते हुए महापौर ने प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेने से इनकार कर दिया। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बीएमसी प्रशासन वन विभाग की मंजूरी और पुनर्वास योजना को लेकर क्या कदम उठाता है।
Mumbai bmc road project stuck over forest clearance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम और सीएम के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अपील, कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं
May 13, 2026 | 12:13 PMसंजय गांधी नेशनल पार्क से गुजरने वाली बीएमसी सड़क परियोजना पर उठे सवाल, पुनर्वास योजना पर भी विवाद
May 13, 2026 | 12:13 PMGooglebook Laptop का बड़ा धमाका, Gemini AI बदलेगा लैपटॉप इस्तेमाल करने का तरीका, ChromeOS और Android का संगम
May 13, 2026 | 12:11 PMमुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम के 25 गाड़ियों के काफिले पर बवाल, विपक्ष बोला- PM मोदी की अपील की उड़ी धज्जियां
May 13, 2026 | 12:11 PMतमिलनाडु विधानसभा में भारी हंगामा! DMK का वॉकआउट, उदयनिधि ने विजय पर लगाए गंभीर आरोप, की बड़ी अपील
May 13, 2026 | 12:03 PMनीट परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी रोष; पेपर लीक के कारण दोबारा परीक्षा का संकट
May 13, 2026 | 11:56 AMSBI में नौकरी करने का सुनहरा मौका… 4000 पदों पर निकलेंगी भर्तियां, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
May 13, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM













