तमिलनाडु विधानसभा में भारी हंगामा! DMK का वॉकआउट, उदयनिधि ने विजय पर लगाए गंभीर आरोप, की बड़ी अपील

Tamil Nadu Assembly: तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान हंगामा मच गया। DMK ने विजय के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने से इनकार कर दिया और सदन से वॉक आउट किया।
tamil nadu assembly tvk vs udhaynidhi dmk
उदयनिधि और सीएम विजय (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Tamil Nadu Assembly Floor Test: तमिलनाडु विधानसभा में आज टीवीके पार्टी का फ्लोर टेस्ट हो रहा है। तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदन में प्रस्ताव पेश होने के तुरंत बाद कांग्रेस विधायक दल और सीपीआई, सीपीआई (एम) के विधायकों ने आधिकारिक तौर पर विजय के नेतृत्ववाली सरकार का समर्थन किया।

हालांकि, DMK ने टीवीके सरकार का पूरी तरह विरोध किया। उन्होंने टीवीके की पार्टी का समर्थन न करने कुछ अहम कारण सदन के सामने बताए। चेन्नई में तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा, आज फ्लोर टेस्ट हो रहा है। राज्य के सभी लोगों ने TVK को वोट नहीं दिया है।

टीवीके को 65% जनता का समर्थन

कुल 4.93 करोड़ वोटों में से, केवल 1.72 करोड़ लोगों ने TVK को वोट दिया। बाकी 65% लोगों ने TVK के खिलाफ वोट दिया। यहां तक कि जिन लोगों ने TVK को वोट दिया था, वे भी अब इस बात को समझ रहे हैं। केवल वही पार्टी सरकार बना सकती है जिसके पास 118 सीटों का बहुमत हो।

TVK नेता ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था, और अब उन्होंने एक सीट से इस्तीफा दे दिया है। बिना लोगों के पास जाकर उन्हें धन्यवाद दिए। TVK के पास अब केवल 106 सदस्य हैं, क्योंकि अदालत ने एक विधायक को वोट डालने से रोक दिया है। TVK को DMK से जुड़ी पार्टियों का समर्थन मिला है। उन्होंने बाहर से समर्थन दिया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू न हो। आपने एक विधायक से उसकी पार्टी के नेतृत्व को बिना बताए अपने पक्ष में वोट डलवा लिया।

AIADMK दो हिस्सों में बंट गई

उदयनिधि स्टालिन ने कहा, AIADMK दो हिस्सों में बंट गई है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस राजनीतिक बदलाव के पीछे कोई लेन-देन हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान, आपने अपने घोषणापत्र में AIADMK का नाम तक लेने से मना कर दिया था और उन्हें केवल 'अन्य पार्टियों' के रूप में संबोधित किया था।

लेकिन अब आप उन्हीं नेताओं से मिल रहे हैं, और उन्हें मंत्री पद देने की चर्चाएं चल रही हैं। हम विधानसभा से वॉकआउट कर रहे हैं। हमारे वॉकआउट करने के बाद, आपको बहुमत मिल जाएगा। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का राजनीतिकरण न करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com