मुंबई में प्री-मानसून तैयारी तेज, बीएमसी ने नालों की सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए
BMC Mithi River Cleaning Work: मुंबई में मानसून से पहले बीएमसी ने नालों और मीठी नदी की सफाई तेज कर दी है। आयुक्त ने 31 मई तक सभी कार्य पूरे करने और जलजमाव रोकने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मीठी नदी (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai BMC Pre Monsoon Drain Cleaning: बीएमसी ने प्री-मानसून के कार्यों पर ताकत झोंक दी है। मनपा आयुक्त भूषण गगराणी ने सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का काम तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।
मीठी नदी के सफाई का काम आज रविवार से शुरू होगा। मनपा के डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर को सीधे कार्यस्थल पर जाकर कार्यों की मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी गई है।
सफाई कार्यों की समीक्षा एआई सिस्टम के माध्यम से की जाएगी। बीएमसी आयुक्त भूषण गगराणी ने शनिवार को वार्ड और जोन के हिसाब से सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस बैठक में अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
नासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
नासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
भाईंदर में फिर तेंदुए की दस्तक से सहमे लोग, रिहायशी इलाकों में बढ़ी दहशत
सफाई कार्यों की सही योजना बनाई जाए
गगराणी ने निर्देश दिया कि सफाई कार्यों की सही योजना बनाई जाए। नालों से सिल्ट निकालने का काम तेजी से किया जाए और निकाली गई सिल्ट को 48 घंटे के अंदर निर्धारित स्थानों पर निपटान किया जाए। 14 जरूरी जगहों पर ‘ट्रैश बूम’का इस्तेमाल किया जाए। रेलवे प्रशासन और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर काम किया जाना चाहिए।
मानसून के दौरान नालों में पानी का बहाव बना रहे और कोई रुकावट न आए। स्थानीय नगरसेवकों, वार्ड कमेटी अध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों को नालों से सिल्ट हटाने के काम की नियमित जानकारी दी जाए। उनके साथ निरीक्षण दौरे किए जाएं।
31 मई तक पूरे हों काम
मनपा आयुक्त ने कहा कि ट्रैश बूम की वजह से नदियों, नालों और समुद्र में तैरता कचरा ब्लॉक हो जाता है। नालों के मुहाने पर लगाए गए ट्रैश बूम कचरे को समुद्र में जाने से रोकते हैं। उन्हें आसानी से इकट्ठा करके डिस्पोज किया जा सकता है।
मोगरा नाला, माजस नाला, मानखुर्द नाला, सोमैया नाला, वकोला नाला और दादर-धारावी नाले पर अच्छे से काम किया जाना चाहिए। स्टॉर्म वॉटर चैनल के सभी चल रहे काम 31 मई 2026 तक पूरे कर लिए जाएं।
बारिश में न हो जलजमाव
मनपा आयुक्त ने निर्देश दिया कि मानसून से पहले किए जा रहे कामों में नालों से गाद निकालना, नालों को चौड़ा करना, रेलवे ट्रैक के नीचे और दूसरी जगहों पर बंद रास्तों (पुलिया) की सफाई शामिल है। रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया जाए।
ये भी पढ़ें:- ठाणे मनपा में 2560 करोड़ घोटाले का आरोप, भाजपा नगरसेविका का प्रशासन पर हमला
बारिश का पानी निकालने के लिए पंप लगाए जाएं। एमएमआर क्षेत्र में जलजमाव रोकने और उसे जल्दी निकालने के उपाय किए जाएं। नालों से गाद निकालने के काम की डिटेल में जानकारी लोगों को देने के लिए वेबसाइट उपलब्ध कराई गई है।
