Mumbai BMC Nala Cleaning: मुंबई में मानसून से पहले BMC अलर्ट, 31 मई तक नाला सफाई पूरी करने के निर्देश
Mumbai BMC Nala Cleaning: मुंबई में मानसून से पहले बीएमसी ने नाला सफाई कार्य तेज कर दिए हैं। अधिकारियों को 31 मई तक काम पूरा करने और पारदर्शी तरीके से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीएमसी के अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai BMC Nala Cleaning Update 2026: आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने नालों और नदियों की सफाई के कार्यों में तेजी ला दी है।
अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने पश्चिम उपनगरों में चल रहे नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 31 मई 2026 तक सभी कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान बांगर ने स्पष्ट किया कि नालों से गाद निकालने का काम अधिक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से होना चाहिए। इसके लिए उप अभियंता और सहायक अभियंता को कार्यस्थल पर पूरे समय उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur News: नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, ATS-NDRF जांच में जुटी
MVA में महा-संग्राम, Ambadas Danve के नाम पर कांग्रेस बिफरी, क्या फिर मैके लौटेंगे उद्धव ठाकरे?
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ 1 मई से शुरू, पहले चरण में सिर्फ हल्के वाहनों को अनुमति
Mumbai Local AC Trains: वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे का बड़ा फैसला, एसी लोकल और 15 कोच सेवाएं बढ़ेंगी
🔹पावसाळापूर्व कामांचा भाग म्हणून मुंबई महानगरातील नदी, मोठ्या व लहान नाल्यांमधून गाळ काढण्याची कामे सुरु आहेत. अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (प्रकल्प) श्री. अभिजीत बांगर यांनी पश्चिम उपनगरांमध्ये सुरु असलेल्या नदी / नालेस्वच्छता कामांची आज पाहणी केली. 🔹पश्चिम द्रुतगती… pic.twitter.com/pmFOPqYMau — माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) April 29, 2026
बीएमसी अतिरिक्त आयुक्त ने की काम की समीक्षा
साथ ही प्रतिदिन की प्रगति कंप्यूटर प्रणाली में अपडेट की जाए। बांगर ने गोरेगांव (पूर्व) स्थित वालभट नदी, गोरेगांव (पश्चिम) के पास ओशिवरा नदी, गजधरबंध क्षेत्र का एसएनडीटी नाला और सांताक्रूज (पश्चिम) के नॉर्थ एवेन्यू नाला का दौरा कर कामकाज की समीक्षा की।
ये भी पढ़ें :- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ 1 मई से शुरू, पहले चरण में सिर्फ हल्के वाहनों को अनुमति
जलनिकासी क्षमता बढ़ाना
उन्होंने नालों में जमा गाद को समय पर हटाने और उसकी सही तरीके से निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नालों में बहने वाले ठोस कचरे, खासकर प्लास्टिक को रोकने के लिए जरूरी स्थानों पर जालियां लगाने पर भी जोर दिया गया। मशीनों के उपयोग के लिए बनाए जा रहे रैप की निगरानी इंजीनियरों द्वारा की जाए और नागरिकों में किसी प्रकार का भ्रम न फैले, इसके लिए स्पष्ट सूचना पट्ट लगाने के निर्देश दिए गए। ओबेरॉय मॉल क्षेत्र में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बांगर ने संबंधित नालों और कलवर्ट की सफाई, मरम्मत और विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी ट्रैफिक के बावजूद जल निकासी की क्षमता बढ़ाना आवश्यक है।
