असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी जीती (सौजन्य-सोशल मीडिया)
AIMIM Winners BMC 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। AIMIM पार्टी ने अब तक तीन वार्डों में जीत दर्ज कर नगर निगम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
AIMIM की ओर से पहली जीत वार्ड क्रमांक 135 से दर्ज हुई, जहां इरशाद खान ने मुकाबला अपने नाम किया। यही से पार्टी के लिए जीत का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 145 से पार्टी की उम्मीदवार खैरुनिसा हुसैन ने जीत हासिल की।
इसके अलावा मानखुर्द मंडला गांव स्थित वार्ड क्रमांक 134 में पार्टी ने अपना झंडा गाड़ा। वार्ड 134 से महजबीन अतीक अहमद विजयी रहीं। इस तरह AIMIM ने BMC चुनाव में अब तक तीन सीटों पर सफलता हासिल की है।
इन नतीजों के साथ AIMIM ने मुंबई की सियासत में अपनी पकड़ मजबूत करने के संकेत दिए हैं। तीन अलग-अलग वार्डों में मिली जीत को पार्टी के लिए एक अहम राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित किया है।
| वार्ड नंबर | विजेता उम्मीदवार | क्षेत्र (Area) |
| वार्ड 134 | महजबीन अतीक अहमद | मानखुर्द (मंडला गांव) |
| वार्ड 135 | इरशाद खान | मानखुर्द / गोवंडी |
| वार्ड 145 | खैरुनिसा हुसैन | गोवंडी (शिवाजी नगर) |
यह भी पढ़ें – BMC Result 2026: वार्ड 165 में बड़ा सियासी झटका, नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को कांग्रेस ने दी पटकनी
इससे पहले बीएमसी चुनाव में वार्ड क्रमांक 165 पर एनसीपी को करारा झटका लगा। कुर्ला वेस्ट में वार्ड क्रमांक 165 से नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को करारी हार का सामना करना पड़ा।
बता दें, कि महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिका के लिए चुनाव किए गए थे। 29 नगर निगमों के लिए वोटिंग अभी भी जारी है। जिन नगर निगमों में मतदान हुआ, उनमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिरज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।