Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होटल में ‘कैद’ से नाराज शिंदे सेना के पार्षद, दलबदल रोकने के लिए पार्टी ने जब्त किए प्रमाण पत्र

Mumbai News: मुंबई बीएमसी चुनाव के बाद शिंदे गुट में मची हलचल। 7-स्टार होटल में ठहराए गए 29 पार्षदों की नाराजगी के बीच पार्टी ने उनके मूल दस्तावेज और जीत के प्रमाण पत्र अपने कब्जे में ले लिए हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jan 20, 2026 | 01:42 PM

मुंबई के होटल में मौजूद शिवसेना के पार्षद (सोर्स: साेशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics : मुंबई महानगरपालिका के चुनावी नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ‘होटल पॉलिटिक्स’ की वापसी हुई है। बांद्रा स्थित एक सात सितारा होटल में ठहरे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नवनिर्वाचित पार्षदों के बीच अब असंतोष के स्वर तेज होने लगे हैं। BMC में सत्ता गठन की रस्साकशी के बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में आंतरिक कलह सामने आ रही है।

शिंदे की शिवसेना ने अपने 29 नवनिर्वाचित पार्षदों को दलबदल से बचाने के लिए उनके जीत के प्रमाण पत्र और आधार कार्ड अपने पास रख लिए हैं। इस सख्त रवैये और होटल में रहने की अनिवार्यता से नाराज पार्षद अब अपने क्षेत्रों की ओर लौटने लगे हैं।

दस्तावेज जब्त करने से पार्षद नाराज

एकनाथ शिंदे की पार्टी ने जिन दस्तावेजों को अपने पास सुरक्षित रखा है, उनमें 16 जनवरी को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किए गए जीत के प्रमाण पत्र और पार्षदों के आधार कार्ड शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, 17 जनवरी से होटल में रखे गए पार्षद इस पूरी व्यवस्था से घुटन महसूस कर रहे थे। उनका तर्क है कि वे अपनी जीत का जश्न उन मतदाताओं के साथ नहीं मना पा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें चुनकर भेजा है। इसी नाराजगी के चलते कई पार्षदों ने अब होटल छोड़ना शुरू कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

KDMC Mayor Post: महायुति में घमासान, BJP और शिंदे गुट आमने-सामने

ओवैसी के इकलौते हिंदू पार्षद विजय उबाले: उधार लेकर भरा पर्चा, 16 दिग्गजों को हराकर हासिल की जीत, देखें वीडियो

वर्धा में रेत तस्करी पर पुलगांव–वडनेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 49.75 लाख का माल जब्त

3 लाख चिकन बिरयानी का ऑर्डर, काजू बर्फी बनी मिठाइयों की क्वीन! Swiggy रिपोर्ट ने खोले नागपुर के फूड सीक्रेट्स

Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena corporators are checking out from Taj Lands End Hotel in Mumbai and heading back to their homes. Out of the 29 Shiv Sena corporators, several checked out last night and have already left, while the remaining are checking out today. The Shiv Sena… pic.twitter.com/YC1PyQ6eeG — IANS (@ians_india) January 20, 2026

क्यों जरूरी था ‘गट’ का गठन?

शिंदे गुट की इस रणनीति के पीछे नगर निगम कानून का एक तकनीकी पेच है। दरअसल, पार्टी जल्द से जल्द ‘गट’ यानी समूह का गठन करना चाहती है। कानून के अनुसार, आधिकारिक समूह बनने से पहले पार्षद आसानी से दलबदल कर सकते हैं। एक बार गट का पंजीकरण हो जाने के बाद, दलबदल विरोधी कानून लागू हो जाता है, जिसमें केवल दो-तिहाई सदस्यों के टूटने पर ही विभाजन को मान्यता मिलती है। पार्टी का मानना है कि मूल दस्तावेज पास रखने से दलबदल की किसी भी संभावना को फिलहाल टाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- BMC से कल्याण-डोंबिवली तक… महापौर पर महायुति में महाभारत! दिल्ली ने ठुकराई शिंदे की शर्त

भाजपा के साथ गठबंधन और बहुमत का गणित

बीएमसी की 227 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 114 सीटों की आवश्यकता है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, शिंदे गुट के 29 पार्षद और भाजपा के पार्षदों को मिलाकर कुल संख्या 118 तक पहुंचती है, जो जादुई आंकड़े को पार कर लेती है। हालांकि, मेयर पद और सत्ता की साझेदारी को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है।

दिल्ली में भविष्य की रणनीति पर मंथन

ताजा जानकारी के अनुसार, शिवसेना के महासचिव और पूर्व सांसद राहुल शेवाले दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। वे वहां भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से विभिन्न नगर निगमों में गठबंधन के स्वरूप और मेयर पद के संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करेंगे। फिलहाल शिंदे गुट के भीतर दस्तावेजों को लेकर उपजी नाराजगी ने पार्टी के लिए एक नई चुनौती पेश कर दी है।

Mumbai bmc election shinde sena councillors protest hotel confinement victory certificate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2026 | 01:42 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.