Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai को ‘बॉम्बे’ बताने पर मचा सियासी बवाल, अन्नामलाई के बयान से भाजपा घिरी

BMC Election 2026 से पहले तमिलनाडु भाजपा नेता के. अन्नामलाई के ‘बॉम्बे’ वाले बयान ने मराठी अस्मिता की राजनीति को नई धार दे दी है। विपक्ष ने इसे मराठी मानूस का अपमान बताया है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 10, 2026 | 07:34 AM

के अन्नामलाई (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

K Annamalai Statement On Bombay: महानगरपालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मराठी अस्मिता के मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही हैं।

इसी बीच मुंबई का महापौर कौन होगा, इस सवाल पर भी सियासत तेज हो गई है। ऐसे समय में तमिलनाडु भाजपा के नेता के। अन्नामलाई के मुंबई को लेकर दिए गए विवादित बयान ने नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।

अन्नामलाई ने मुंबई के वार्ड क्रमांक 47 में प्रचार के दौरान एक साक्षात्कार में मुंबई को “बॉम्बे” कहते हुए कहा कि “बॉम्बे महाराष्ट्र का शहर नहीं है”, उनके इस बयान से भाजपा को घेरने के लिए विपक्ष के हाथ एक बड़ा मुद्दा लग गया है।

सम्बंधित ख़बरें

बेकाबू ट्रेलर ने दो मजदूरों को कुचला, सावंगा में इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी में दर्दनाक हादसा

85.030 ग्राम एमडी समेत 12.71 लाख रुपए का माल जब्त, एमडी तस्करों पर लगा मकोका

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुशासन का संकल्प, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक ने तैयारियों का जायजा

Thane News: शिवसेना को बड़ा राजनीतिक संबल, सैकड़ों रिक्शा चालक शिवसेना में शामिल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई महानगरपालिका पर सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे इस चुनाव में पहली बार एकजुट होकर मैदान में उतरे हैं। ठाकरे बंधु “मुंबई बचाओ, मराठी अस्मिता बचाओ” को चुनावी नारा बना रहे हैं और इसे मराठी मानूस के अस्तित्व की आखिरी लड़ाई बता रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं के विवादित बयान पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

भिवंडी में ‘बॉम्बे’ नाम का फलक तोड़ा गया

इस विवाद का असर जमीनी स्तर पर भी दिखाई दिया, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे गुरुवार को कल्याण से प्रचार समाप्त कर भिवंडी मार्ग से ठाणे की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी नजर ठाणे-भिवंडी सीमा पर खारीगांव खाड़ी पुल के पास स्थित ‘बॉम्बे ढाबा’ पर पड़ी। राज ठाकरे के ध्यान दिलाते ही मनसे कार्यकर्ताओं ने वहां लगे ‘बॉम्बे ढाबा के फलक को तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :- बेकाबू ट्रेलर ने दो मजदूरों को कुचला, सावंगा में इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी में दर्दनाक हादसा

विपक्ष का तीखा पलटवार

अन्नामलाई के बयान पर विपक्ष ने जोरदार हमला बोला है। शिवसेना (उद्धय गुट) के नेता अखिल चित्रे ने भाजपा पर निशाना साचते हुए कहा कि “आखिरकार पेट में जो था, वह होठों पर आ ही गया। हम भाजपा को आखिरी बार चेतावनी देते हैं। चुनाव जीतने के लिए जानबूझकर बाहरी नेताओं को लाकर मराठी मानूस को भड़काने की कोशिश न करें। अगर किसी भाजपा नेता ने फिर से मुंबादेवी की मुंबई को ‘बॉम्बे कहा और बलिदान से मिली मुंबई पर मराठी मानूस को नीचा दिखाया, तो याद रखिए, इसका करारा जवाब मिलेगा। शहरों के नाम सिर्फ शब्द नहीं होते, वे भाषा, संघर्ष, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक होते हैं।

Mumbai bmc election annamalai bombay remark marathi asmita

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2026 | 07:34 AM

Topics:  

  • BMC Elections
  • K Annamalai
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.