भीड़ नहीं, हमें ईमानदारी चाहिए… के. अन्नामलाई ने बताया विजन, जुलाई में नई सियासी पारी का करेंगे ऐलान
K Annamalai Political Party: तमिलनाडु के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाने पर बड़ा अपडेट दिया है। जुलाई में बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
- Written By: अमन मौर्या
के अन्नामलाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
We The Leaders Movement Tamil Nadu: तमिलनाडु के पूर्व भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने नई राजनीतिक पार्टी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बुधवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने बताया कि हाल ही में शुरू किया गया उनका वी द लीडर्स मूवमेंट जुलाई तक एक राजनीतिक पार्टी बनने की दिशा में सही रास्ते पर है और इसका लक्ष्य 50 लाख सदस्य बनाना है।
राजनीति में ईमानदारी सबसे जरूरी: अन्नामलाई
बीजेपी तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि आज कई राजनीतिक संगठन दावा कर सकते हैं कि उनके पास एक करोड़, 50 लाख, 30 लाख या डेढ़ करोड़ सदस्य हैं, लेकिन हम उस होड़ में शामिल नहीं हैं। हमारे राजनीतिक आंदोलन में सबसे जरूरी चीज ईमानदारी है।
Watch: Former BJP Tamil Nadu president K. Annamalai says, “…Today, many political movements may claim that they have one crore members, 50 lakh members, 30 lakh members or one-and-a-half crore members. But we have not entered into that competition. The first thing in our… pic.twitter.com/be92VzTmwo — IANS (@ians_india) June 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘वह शांत, कूल और टोटल किलर हैं…’, G7 समिट में PM मोदी के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मैं वैसा नहीं
CM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने ‘सिख विरोधी’ बताया, तुरंत दें इस्तीफा
Ayodhya Ram Mandir: ‘भक्तों का भरोसा टूटना दुख की बात’, राम मंदिर चोरी मामले में बोले नृपेंद्र मिश्रा
West Bengal Politics: 19 जून को आएगा असली TMC पर फैसला, लोकसभा अध्यक्ष ने अभिषेक बनर्जी को भेजा बुलावा
इस दिन करेंगे ऐलान
जिस दिन ‘वी द लीडर्स मूवमेंट‘ (We The Leaders Movement) की वेबसाइट पर वॉलंटियर्स की संख्या 50 लाख तक पहुंच जाएगी, हम इस बारे में बात करेंगे। जब तक लोग खुद हमसे राजनीतिक पार्टी बनने के लिए नहीं कहेंगे, हम अपना काम करते रहेंगे।
STORY | Movement on ‘right track’ to become political party by July: Annamalai His “We the Leaders” movement launched recently was on the “right track” to transition into a political party by July and the goal is to achieve 50 lakh membership, former BJP Tamil Nadu president K… pic.twitter.com/CHOeACuWdV — Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2026
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: ‘भक्तों का भरोसा टूटना दुख की बात’, राम मंदिर चोरी मामले में बोले नृपेंद्र मिश्रा
‘राज्य के मुद्दे को बनाएंगे जन आंदोलन’
के अन्नामलाई ने बताया कि आने वाले कई महीनों तक सदस्यता अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य संगठन को बड़े जन आंदोलन में बदलना है, जिससे के वे राज्य के मुद्दों को मजबूती से उठाए। युवा पीढ़ी में नशे की लत पर उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की आदत अब गंभीर समस्या बन गई है। उनका संगठन इसे बड़े जन आंदोलन के रूप में उठाएगा। साथ ही राज्य में शिक्षा, रोजगार और शासन समेत अन्य सभी मुद्दों पर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
