Mumbai BMC Drain Cleaning: मानसून से पहले BMC सख्त, 31 मई तक नाला सफाई पूरी करने का निर्देश
Mumbai BMC Drain Cleaning News: मुंबई में मानसून से पहले नाला सफाई कार्य तेज कर दिए गए हैं। BMC ने 31 मई तक सफाई पूरी करने, रोबोटिक तकनीक के उपयोग और CCTV निगरानी के निर्देश दिए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
रितु तावड़े (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai BMC Drain Cleaning Deadline: आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने नाला सफाई कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। महापौर रितु तावड़े ने स्पष्ट किया है कि शहर के सभी नालों की सफाई 31 मई 2026 तक हर हाल में पूरी की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जहां आवश्यकता हो, वहां रोबोटिक तकनीक का उपयोग कर कार्य को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाया जाए। महापौर ने नाला सफाई कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निरीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उनका कहना है कि इससे कार्यों की निगरानी बेहतर होगी और नागरिकों का भरोसा भी बढ़ेगा।
दि. ०५ मे २०२६ मुलुंड पूर्व (टी विभाग) बाउंड्री नाला व गव्हाणपाडा परिसराची पाहणी केली, त्याची काही क्षणचित्रे….#प्रत्यक्षपाहणी #Inspection #NalaSafai #DrainCleaning #MulundEast #MumbaiMayor #RituTawde #mumbaichiprathamsevika #BMC@BJP4Maharashtra @BJP4Mumbai @Dev_Fadnavis… pic.twitter.com/hPofa7HlrW — Ritu Tawde (@TawdeRitu) May 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IAS Tukaram Mundhe Transfer: FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, परभणी के पालक सचिव पद से हटाए गए
Mumbai BEST Bus सेवा सुधारने को BMC की 1000 करोड़ की मंजूरी; बेड़े में शामिल होंगी 1500 नई इलेक्ट्रिक बसें
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
मुंबई को जाम से मिलेगी राहत! 17 हजार करोड़ के भायंदर-घोडबंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी
महापौर रितु तावड़े ने नाला सफाई अभियान का लिया जायजा
मंगलवार को महापौर रितु तावड़े ने पूर्व उपनगरों में विभिन्न स्थानों का दौरा कर नाला सफाई और सड़क विकास कार्यों का जायजा लिया। भांडुप (पूर्व) स्थित उषा नगर नाले से अब तक 3,433 मीट्रिक टन गाद निकाली जा चुकी है।
वहीं मुलुंड (पूर्व) के गव्हाणपाडा क्षेत्र के बाउंड्री नाले से 3,341 मीट्रिक टन गाद हटाई गई है। घाटकोपर के सोमैया नाले में भी सफाई कार्य जारी है और लक्ष्य समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें :- ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संजय शिरसाट का बड़ा दावा, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
जिम्मेदारी के साथ काम करने का दिया आदेश
- कुर्ला (प।) के साकीनाका क्षेत्र में नाला क्रमांक 10 का निरीक्षण करते हुए महापौर ने बताया कि धनी आबादी और सखल भूभाग के कारण यहां जलभराव की समस्या गंभीर है, जिसके समाधान के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं।
- महापौर ने सड़क के कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और 31 मई तक उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक काम करने का आदेश भी दिया।
