BMC Budget 2026-27: लंबी बहस पर लगाम, नगरसेवकों के लिए 10 मिनट का फॉर्मूला लागू
Mumbai BMC Budget 2026-27: मुंबई मनपा के 2026-27 बजट पर जारी चर्चा के बीच महापौर रितू तावड़े ने नगरसेवकों को 10 मिनट में भाषण समाप्त करने का निर्देश दिया है, ताकि सभी को बोलने का अवसर मिल सके।
- Written By: अपूर्वा नायक
मेयर रितु तावड़े (सोर्स: सोशल मीडिया )
Mumbai BMC Budget Debate Rules 2026: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर इन दिनों सदन में तीखी चर्चा जारी है।
इस बीच महापौर रितू तावड़े ने सभी नगरसेवकों से अपने भाषण अधिकतम 10 मिनट में समाप्त करने की सख्त अपील की है, ताकि सभी प्रतिनिधियों को बोलने का समान अवसर मिल सके।
9 अप्रैल से शुरू हुई बजट चर्चा में अब तक केवल 40-42 नगरसेवकों को ही अपनी बात रखने का मौका मिल पाया है। इसके चलते सत्ताधारी और विपक्ष दोनों पक्षों के कई सदस्य अभी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लंबी भाषण अवधि के कारण चर्चा की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
दूसरे दिन भी भूखे रहे Rohit Pawar, तबीयत बिगड़ी पर आंदोलन जारी, कृषि मंत्री ने किया फोन
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल
‘10 मिनट फॉर्मूला’ हुआ लागू
लंबित भाषणों की संख्या को देखते हुए आगामी सत्र में सभी को अवसर देने के उद्देश्य से भाजपा ने अपने सदस्यों के लिए ‘10 मिनट फॉर्मूला’ लागू किया है। महापौर रितू तावड़े ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी सदस्य इस समय सीमा का पालन करें।
मुद्दों पर सीधे फोकस करने की सलाह
महापौर ने यह भी कहा कि भाषण के दौरान लंबी प्रस्तावना या पहले से उठाए गए मुद्दों की पुनरावृत्ति से बचा जाए। इसके बजाय नगरसेवकों को अपने वार्ड की प्रमुख समस्याओं और विकास योजनाओं पर सीधे बात करनी चाहिए।
बुनियादी सुविधाओं पर जोर
नगरसेवकों को विशेष रूप से मुंबई की बुनियादी सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और महत्वपूर्ण परियोजनाओं जैसे कोस्टल रोड पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई है। कम समय में प्रभावी तरीके से मुद्दे उठाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
ये भी पढ़ें :- KEM Hospital का बदलेगा नाम, ‘कौशलश्रेष्ठ एकलव्य स्मारक अस्पताल’ प्रस्ताव को मिली मंजूरी
समय पर पूरी होगी चर्चा
इस नए नियम के लागू होने से उम्मीद जताई जा रही है कि बजट पर चर्चा समय पर पूरी हो सकेगी और सभी नगरसेवकों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। इससे सदन की कार्यवाही अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनने की संभावना है।
