मुंबई में वायु प्रदूषण पर BMC का कड़ा एक्शन: 270 बिल्डरों को नोटिस, 29 निर्माण स्थलों का काम रोकने के निर्देश

BMC Anti Pollution Drive: मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने बीएमसी ने 270 बिल्डरों को नोटिस जारी किए और धूल नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 29 निर्माण स्थलों का काम रोकने का आदेश दिया।
BMC takes strict action against air pollution in Mumbai
बीएमसी वायु प्रदूषणसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बीएमसी के 270 नोटिस, 29 साइटों पर काम बंद।

  • निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण में लापरवाही।

  • निगरानी के लिए 227 टीमें तैनात।

BMC Anti Pollution Drive Construction Sites: मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बीएमसी ने बिल्डरों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन नहीं करने के मामले में अब तक 270 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा, नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 निर्माण स्थलों को काम बंद करने के नोटिस दिए गए हैं।

यह कार्रवाई 1 से 23 अक्टूबर 2026 के दौरान की गई। मुंबई में मानसून समाप्त होने के बाद हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखी गई है। इसे देखते हुए निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण के लिए बीएमसी ने निगरानी और निरीक्षण तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्यों से हवा में फैलने वाली धूल शहर में वायु प्रदूषण बढ़ने का एक प्रमुख कारण है।

29 निर्माण स्थलों को काम बंद करने के निर्देश

बीएमसी अधिकारियों ने अक्टूबर के पहले सप्ताह से निर्माण स्थलों का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वाले बिल्डरों और ठेकेदारों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। संबंधित डेवलपरों को नियमों का पालन करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था।

BMC takes strict action against air pollution in Mumbai
नागपुर में रील माफिया का आतंक: नेताओं-अफसरों की सांठगांठ से व्यापारी परेशान, रील बनाकर ब्लैकमेलिंग

पानी का छिड़काव नहीं, बैरिकेडिंग भी गायब

इसके बावजूद आवश्यक उपाय नहीं करने वाले 29 निर्माण स्थलों को काम बंद करने के नोटिस दिए गए। इन स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के जरूरी उपाय लागू होने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। इनमें निर्माण स्थलों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं करना, धूल रोकने के लिए

पटाखों के शोर की शिकायत 1916 पर करें

पटाखों से होने वाले शोर को लेकर नागरिक बीएमसी की हेल्पलाइन नंबर 1916 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बीएमसी के अनुसार, प्राप्त शिकायतों को सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा, ताकि संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैरिकेडिंग नहीं लगाना, वायु गुणवत्ता मापने के लिए सेंसर नहीं लगाना तथा निर्माण परिसर को जाली या शीट से नहीं ढंकना शामिल है।

BMC takes strict action against air pollution in Mumbai
MMR में 2051 तक नहीं होगी अब पानी की किल्लत मुंबई रीजन के लिए बना 25 साल का वॉटर प्लान

निगरानी के लिए 227 टीमें तैनात

निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण नियमों के पालन की निगरानी के लिए बीएमसी ने 227 टीमें गठित की हैं। इनमें बीएमसी, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी शामिल हैं।

ये टीमें मुंबई शहर के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित बिल्डरों और ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर निर्माण कार्य बंद कराने सहित अन्य सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com