फ्रांसीसी महिला को देख बिगड़ी स्कूटर सवार शख्स की नीयत, मुंबई पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा
Mumbai Crime News: मुंबई बांद्रा में फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास की महिला कर्मचारी से स्कूटर सवार ने छेड़छाड़ की। शिकायत पर पुलिस ने 50 CCTV खंगालकर आरोपी सुनील वाघेला को 24 घंटे में गिरफ्तार किया।
- Written By: आकाश मसने
फ्रांसीसी महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार (सोर्स: सोशल मीडिया)
French Consulate Employee Molestation Case: मुंबई के बांद्रा वेस्ट में 8 नवंबर की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास में काम करने वाली एक 27 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ की गई। महिला ने 14 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।
मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में 8 नवंबर की रात लगभग 12:25 बजे यह घटना हुई। पीड़ित महिला मुंबई के फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास में कर्मचारी है। महिला के बयान के अनुसार, वह अपने एक दोस्त से मिलने के बाद अपने घर लौट रही थी। तभी एक स्कूटर सवार व्यक्ति ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करने के बाद उस व्यक्ति ने महिला से छेड़छाड़ की और मौके से तुरंत फरार हो गया।
हालांकि, पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद शिकायत दर्ज नहीं कराई। घटना के 5 दिन बाद, यानी 14 नवंबर को पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।
सम्बंधित ख़बरें
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
सीसीटीवी फुटेज और स्कूटर नंबर से हुई पहचान
पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे 50 से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज की जांच के दौरान, एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला का पीछा करते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी के स्कूटर के नंबर से उसका पता लगाया और 24 घंटे के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील वाघेला के रूप में की है। आरोपी धारावी का रहने वाला है और कबाड़ का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि आरोपी का घर पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।
गिरफ्तारी के बाद हंगामा और पुलिस हिरासत
जब पुलिस आरोपी सुनील वाघेला को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसके परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। हंगामा शांत होने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही। आरोपी सुनील वाघेला को रविवार को बांद्रा के हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, शिंदे ने शरद पवार से मिलाया हाथ! भाजपा-अजित पवार से होगा मुकाबला
पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी पिछले कई दिनों से पीड़ित का पीछा कर रहा था। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी उस रात बांद्रा इलाके में क्यों घूम रहा था।
