- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Bad Roads Assembly Speaker Narvekar Slams Government Mlas Meet On Monday
Mumbai Politics: विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सरकार के खींचे कान, विपक्ष ने की सवालों की बौछार, सोमवार तक मांगा जवाब
मुंबई के मुद्दे को लेकर विधानसभा में मुद्दा उठा तो अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सरकार की जमकर क्लास लगी है। मुंबई के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार पर धावा बोल दिया, जिसके लिए अध्यक्ष ने सोमवार तक जवाब मांगा।
- Written By: प्रिया जैस

राहुल नार्वेकर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई की खस्ताहाल सड़कें शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार के लिए मुसीबतों का सबब बन गई। विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सर्व दलीय विधायकों ने एक सुर में सड़कों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया तो खुद विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी खुद को रोक नहीं पाए। अपने निर्वाचन क्षेत्र (कोलाबा विधानसभा) की सड़कों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने मंत्री की जमकर क्लास लगाई।
विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने खुलकर नाराजगी जाहिर करते अपने निर्वाचन क्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए काम का उदाहरण दिया तथा खस्ताहाल सड़कों के मुद्दे पर सोमवार को मुंबई के सभी विधायकों की बैठक बुलाने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
आम नागरिकों को उठानी पड़ी परेशानी
मुंबई में सुस्त रफ्तार से चल रहे सड़कों के कॉन्क्रीटीकरण कार्य के कारण आम नागरिकों को हो रही परेशानी के मुद्दे पर सभी दलों के विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा में सरकार को घेर लिया। विधायकों ने मुंबई में सड़कों के कॉन्क्रीटीकरण कार्य में मनपा के अधिकारियों द्वारा की जा रही देरी, ठेकेदारों के साथ सांठगांठ और घोटाले जैसे विभिन्न मुद्दे विधानसभा में उठाए। विधायकों ने मुंबई में विभिन्न स्थानों पर कॉन्क्रीटीकरण कार्य के लिए सड़कों की खुदाई के कारण मुंबईकरों की दुर्दशा की ओर मंत्रियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर ठेकेदारों की धोखाधड़ी के मामले भी उठाए।
सम्बंधित ख़बरें
MMRDA का 48,072 करोड़ का सरप्लस बजट पेश, 87% राशि विकास परियोजनाओं को
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए AI जरूरी, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विजया रहाटकर ने जताया विश्वास
अजीत के निधन के दिन स्कूलों को अल्पसंख्यक दर्जा, चौतरफा विरोध पर सीएम देवेंद्र ने लगाई रोक
48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
प्रशासन पर निष्क्रिय होने का आरोप
इस अवसर पर बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सड़क के कामों की ओर इशारा किया और नगर निगम के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। कई जगहों पर सड़कों के काम गुणवत्ता बेहद खराब है, ऐसा आरोप लगाने के साथ उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि यह अत्यंत दुख की बात है कि मीडिया और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस संबंध में आवाज उठाने के बाद अधिकारी जागते हैं। एक प्रणाली जो करदाताओं के पैसे से बनाई गई थी। वह प्रणाली बिल्कुल भी काम नहीं कर रही है। हमें बताया गया कि 29 इंजीनियरों को चेतावनी दी गई है। लेकिन सिर्फ चेतावनी देना बेकार है। अतुल भातखलकर ने कहा कि उन्हें बताया जाना चाहिए कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मंत्री पर सवालों की बारिश
इस दौरान मुंबई के कई दूसरे विधायक भी खस्ताहाल सड़कों के मुद्दे पर भड़के नजर आए। सरकार की ओर से विधायकों के सवालों का जवाब देने का प्रयास कर रहे उद्योग मंत्री उदय सामंत पर विधायक अमित साटम, अमित देशमुख, आदित्य ठाकरे, वरुण सरदेसाई, अमीन पटेल, योगेश सागर, मुरजी पटेल ने सवालों की बौछार कर दी। उदय सामंत ने भी सभी विधायकों को उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच का आश्वासन दिया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र का एक उदाहरण देकर मंत्रियों को रुके हुए कामों की जानकारी दी और मुद्दे की गंभीरता का ओर उनका ध्यान दिलाया।
Mumbai bad roads assembly speaker narvekar slams government mlas meet on monday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MMRDA का 48,072 करोड़ का सरप्लस बजट पेश, 87% राशि विकास परियोजनाओं को
Feb 17, 2026 | 07:31 AMनवभारत विशेष: पूरी दुनिया में संघ जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं
Feb 17, 2026 | 07:20 AMपंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
Feb 17, 2026 | 07:09 AMमेडागास्कर में चक्रवात गेजानी का कहर, 59 लोगों की मौत और भारी तबाही के बाद राहत कार्य हुए तेज
Feb 17, 2026 | 07:08 AMमुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
Feb 17, 2026 | 07:07 AMनवभारत निशानेबाज: आज चल रही है स्पेस एज लेकिन राजनीति में परसेंटेज
Feb 17, 2026 | 07:01 AMसावधान! नशे से भी बुरी है जंक फूड की क्रेविंग! बस इन 5 चीजों से बदलें अपना स्नैक
Feb 17, 2026 | 06:56 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM













