- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Ats Arrests Bangladeshi Woman Illegal Stay Cuffe Parade
Mumbai ATS का बड़ा एक्शन: डिपोर्ट होने के बावजूद बॉर्डर पार कर मुंबई पहुंची बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
Mumbai ATS: मुंबई एटीएस ने 30 वर्षीय बांग्लादेशी महिला बिलकिस बेगम को गिरफ्तार किया है। अगस्त 2025 में डिपोर्ट किए जाने के बावजूद वह अवैध रूप से सीमा पार कर फिर मुंबई रहने आ गई थी।
- Written By: प्रिया जैस

बांग्लादेशी महिला अरेस्ट (डिजाइन फोटो)
Mumbai ATS Arrests Bangladeshi Woman: मुंबई एटीएस ने एक 30 साल की बांग्लादेशी महिला को बिना वैलिड ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स के मुंबई में अवैध रूप से रहते हुए पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान बिलकिस बेगम सिरमिया अख्तर के रूप में हुई है, जिसे एटीएस और कफ परेड पुलिस के अधिकारियों द्वारा की गई रेड के दौरान हिरासत में लिया गया था।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, एटीएस अधिकारी और उनकी टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में घुस आया है और कफ परेड इलाके में रह रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया। एक मुखबिर से उसकी पहचान कन्फर्म करने के बाद टीम ने उसे पकड़ लिया।
बॉर्डर पार कर वासप आई भारत
पूछताछ के दौरान महिला ने शुरू में टालमटोल वाले जवाब दिए और बाद में पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है और उसे पहले अगस्त 2025 में क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध रूप से रहने के लिए डिपोर्ट किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
जान देंगे, पर जमीन नहीं…JSW स्टील प्लांट पर बवाल, गड़चिरोली में सैकड़ों किसानों ने कराया मुंडन, दी चेतावनी
सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित विचारधारा फैलाने का आरोप, इंजीनियरिंग छात्र की एटीएस जांच तेज
गैस सिलेंडर की किल्लत पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 बड़े फैसलों से आम आदमी को मिलेगी राहत
बीएमसी की चेतावनी: बकाया पानी बिल तुरंत भरें, शहर में वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू
उसने कबूल किया कि डिपोर्ट किए जाने के बावजूद वह बॉर्डर पार कर फिर से भारत में घुस आई थी और बिना किसी वैलिड इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट्स के कफ परेड इलाके में एक किराए के कमरे में रह रही थी। पुलिस ने महिला की तलाशी ली और इंफिनिक्स कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिसमें उसका बांग्लादेशी नेशनल आईडी नंबर था। डिवाइस में सेव आईडी की तस्वीरें डिजिटल सबूत के तौर पर सुरक्षित कर ली गईं।
यह भी पढ़ें – Exclusive: देश में सिर्फ मोदी ब्रांड, CM फडणवीस ने नवभारत से की खास बातचीत, बोले- अजित ने मर्यादा तोड़ी
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
कफ परेड पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ भारत में अवैध रूप से घुसने, बिना इजाजत रहने और वैध यात्रा दस्तावेज न होने के लिए बीएनएस और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देश से निकाले जाने के बाद वह भारत में दोबारा कैसे घुसी और क्या वह किसी ऐसे अवैध नेटवर्क से जुड़ी है जो सीमा पार घुसपैठ में मदद करता है?
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mumbai ats arrests bangladeshi woman illegal stay cuffe parade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर नजरें टिकाए रह गई दुनिया…इधर पाकिस्तान ने कंधार में बरपाया कहर, तालिबान ने खाई बदले की कसम- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:56 AMShare Market: शेयर बाजार में कोहराम, अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सेंसेक्स 590 अंक टूटा, कच्चे तेल की कीमतें बढीं
Mar 13, 2026 | 09:55 AMजान देंगे, पर जमीन नहीं…JSW स्टील प्लांट पर बवाल, गड़चिरोली में सैकड़ों किसानों ने कराया मुंडन, दी चेतावनी
Mar 13, 2026 | 09:54 AMभीषण धमाकों से दहला दुबई, ईरानी हमले के बाद उठा धुएं का गुबार, देखें खौफनाक VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:49 AMBreakup Haircut: ब्रेकअप के बाद क्यों बदल जाता है महिलाओं का लुक? जानिए इसके पीछे की साइकोलॉजिकल
Mar 13, 2026 | 09:46 AMसोशल मीडिया पर प्रतिबंधित विचारधारा फैलाने का आरोप, इंजीनियरिंग छात्र की एटीएस जांच तेज
Mar 13, 2026 | 09:36 AM8 या 9 पर खेलना…IPL 2026 से पहले चेतेश्वर पुजारा ने MS Dhoni के बैटिंग ऑर्डर पर उठाया सवाल
Mar 13, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM












