Mumbai ATS: मुंबई में विदेशी नागरिक की अवैध घुसपैठ का खुलासा, एफआईआर दर्ज
Maharashtra News: मुंबई एटीएस ने बांग्लादेशी महिला बिलकिस बेगम सिरामिया अख्तर को अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया। मोबाइल और पहचान पत्र जब्त किया गया है, जिसके लिए जांच जारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक 30 वर्षीय बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। जो वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना मुंबई में अवैध रूप से रह रही थी। इसकी पहचान बिलकिस बेगम सिरामिया अख्तर के रूप में हुई है।
आरोपी महिला को एटीएस और कफ परेड पुलिस के यूनिट अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार एटीएस कांस्टेबल दीपक गायकवाड और उनकी टीम को गोपनीय सूचना मिली थी कि, एक विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर चुकी है और कफ परेड क्षेत्र में रह रही है।
मुंबई के कफ परेड में किराए पर लिया था
उक्त सूचना मिलने पर एपीआई अभिजीत भोसले और पीएसआई कोयंदे के नेतृत्व में एक टीम, दो पंच गवाहों के साथ, नरीमन प्वाइंट स्थित वीवी राव रोड पर डाकघर लेन के पास के स्थान पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने गली में पीले रंग का पंजाबी सूट पहने एक महिला को खड़ा देखा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में यात्री और माल परिवहन से Central Railway ने कमाए 2,844 करोड़, अप्रैल-मई में हुई रिकॉर्ड आय
मुंबई में ST कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत ! सरकारी कर्मचारियों के बराबर हुआ महंगाई भत्ता, सरनाईक का ऐलान
मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 3 के यात्रियों को बड़ी राहत, 16 स्टेशनों पर मोबाइल नेटवर्क सेवा बहाल
बैंकॉक में छिपा बड़ा साइबर ठग गणेश काले भारत प्रत्यर्पित, CBI ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार
मुखबिर से उसकी पहचान की पुष्टि करने के बाद टीम ने निर्भया मोबाइल-5 गश्ती वाहन को बुलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने शुरू में टालमटोल भरा जवाब दिया था।
आगे की पूछताछ करने पर, उसने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है और उसे अगस्त 2025 में डीसीबीसीआईडी की कुर्ला यूनिट 5 द्वारा अवैध रूप से रहने के कारण निर्वासन कर दिया गया था।
देश से निकाले जाने के बावजूद, उसने सीमा गश्ती दल से बचकर भारत में दोबारा प्रवेश करने की बात कबूल की और बताया कि वह बिना किसी वैच आव्रजन दस्तावेज के कफ परेड में एक किराए के कमरे में रह रही थी।
पुलिस ने इनफिनिक्स मोबाइल किया जब्त
पुलिस ने एक महिला पंच की उपस्थिति में तलाशी ली और उनका बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र संख्या (2885904010) वाला इनफिनिक्स मोबाइल फोन जब्त किया है। फोन में संग्रहीत पहचान पत्र की तस्वीरे डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर ली गई और मोबाइल फोन को सील कर पंचनामा के अंतर्गत दर्ज कर लिया गया।
ये भी पढ़ें :- Palghar: 23,252 मतदाता पहचान में, बाकी से मतदान के दिन अंडरटेकिंग कराई जाएगी
पुलिस ने कफ परेड पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस बात की आगे जांच चल रही है कि निर्वाचन के बाद वह भारत में कैसे दोबारा दाखिल हुई और क्या वह सीमा पार घुसपैठ को बढ़ावा देने वाले किसी अवैध नेटवर्क से जुडी हुई है।
