SpiceJet Fligh Update; मुंबई एयरपोर्ट पर जयपुर के यात्रियों का बवाल, साढ़े 7 घंटे तक स्पाइसजेट ने करवाया इंतजार
SpiceJet Flight Delay: मुंबई से जयपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 7 घंटे की देरी से उड़ान भर सकी सूचना के अभाव और घंटों इंतजार से नाराज 180 यात्रियों ने एयरपोर्ट काउंटर पर जमकर हंगामा और नारेबाजी की
- Written By: रूपम सिंह
Mumbai to Jaipur SpiceJet Flight Delay (प्रतिकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai to Jaipur SpiceJet Flight Delay Update: मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय भारी हंगामे की स्थिति पैदा हो गई जब स्पाइसजेट की मुंबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट संख्या एसजी 169 में सवार होने वाले यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। जयपुर आने वाले करीब 180 यात्री साढ़े 7 घंटे से भी अधिक समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे और सुविधाओं के अभाव में परेशान होते रहे।
यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन की भारी अव्यवस्था के कारण उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ा और इस दौरान उन्हें सही जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई। मंगलवार शाम 6 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंच चुके यात्रियों ने मैनेजमेंट की इस लापरवाही पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और स्पाइसजेट के काउंटर पर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।
अव्यवस्था का आलम यह रहा कि एयरलाइन द्वारा फ्लाइट के टेक ऑफ का समय बारबार बदला जाता रहा जिससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। शेड्यूल के मुताबिक इस फ्लाइट को रात 830 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन पहले एयरलाइंस ने समय बढ़ाकर 910 बजे का कर दिया। यात्रियों को उम्मीद थी कि अब फ्लाइट रवाना हो जाएगी, लेकिन कुछ समय बाद फिर से समय बदलकर रात 1225 बजे का कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘भाषा गलत थी लेकिन…’ वायरल वीडियो विवाद पर गिरीश महाजन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले मंत्री
छत्रपति संभाजीनगर में सनसनीखेज वारदात! घर में घुसकर महिला ने महिला को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत
गोंदिया की पांगोली नदी का पुनरूज्जीवन ठंडे बस्ते में, 28 बांध जर्जर; पानी को तरसते किसान
Navegaon Nagzira टाइगर रिजर्व बना इको-टूरिज्म का नया हॉटस्पॉट, 4 नए गेट और नाइट सफारी से बदलेगा पर्यटन
अंत में यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से रात 133 बजे मुंबई से जयपुर के लिए रवाना हो सकी। इस बारबार होते बदलाव और इंतजार ने यात्रियों को मानसिक और शारीरिक रूप से थका दिया, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा।
मैनेजमेंट और जानकारी छिपाने के आरोप। हंगामा कर रहे यात्रियों ने एयरलाइन मैनेजमेंट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यात्रियों का कहना है कि उन्हें शुरुआत में देरी की असली वजह नहीं बताई गई और एयरलाइन स्टाफ केवल समय बढ़ाता रहा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि साढ़े 7 घंटे तक छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ एयरपोर्ट पर बैठना उनके लिए सजा जैसा रहा और एयरलाइन की ओर से राहत के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
स्पाइसजेट के काउंटर पर यात्रियों ने स्टाफ को घेर लिया और खराब मैनेजमेंट के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। यात्रियों का यह भी कहना था कि अगर एयरलाइन पहले ही सही जानकारी दे देती तो उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
ये भी पढ़ें :- वर्धा में स्कूलों की जांच तेज, 738 संस्थानों का हुआ औचक निरीक्षण, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान
देर रात जयपुर पहुंची फ्लाइट
मुंबई एयरपोर्ट पर काफी हंगामे और लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार जब फ्लाइट रवाना हुई, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। यह फ्लाइट देर रात करीब डेढ़ बजे के बाद उड़ान भर सकी और अलसुबह जयपुर एयरपोर्ट पहुंची।
जयपुर एयरपोर्ट पर भी यात्रियों के परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। हवाई यात्रा में इस तरह की देरी और एयरलाइंस के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार ने एक बार फिर डोमेस्टिक एयर कनेक्टिविटी और पैसेंजर सर्विस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल इस मामले में स्पाइसजेट की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है, लेकिन यात्रियों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
