High Court की फटकार के बाद बीएमसी एक्शन मोड में, निर्माण स्थलों पर गिरेगी गाज
Mumbai air pollution: बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने मुंबई में वायु प्रदूषण रोकने के लिए निर्माणाधीन स्थलों पर जांच और कार्रवाई तेज कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
कंस्ट्रशन साइट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: वायु प्रदूषण दिल्ली के बाद मुंबई में भी चर्चा का विषय बन गया है। स्थिती गंभीर होते हुए देख बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाल ही में स्वतः वायु प्रदूषण का मामला संज्ञान में लिया और बीते सोमवार से लेकर बुधवार तक कोर्ट ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) व बीएमसी को जमकर लताड़ लगाई, जिसके बाद बीएमसी जागी और निर्माणाधीन स्थलों को रेडार पर लेना शुरू किया है।
अतिरिक्त आयुक्त ने ‘डी वार्ड’ का किया दौरा
आयुक्त भूषण गगरानी ने कोस्टल रोड इलाके का दौरा किया और वायु प्रदूषण कम करने के उपायों की जानकारी ली। कोर्ट के आदेश के बाद आयुक्त ने दोबारा निर्माणाधीन स्थलों की जांच शुरू कर दी है और एक हजार से अधिक बड़े प्रोजेक्ट को इस बार टार्गेट किया गया है।
बीएमसी के पर्यावरण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन स्थलों पर जांच के बाद वायु प्रदूषण मानकों का पालन न किए जाने के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। अगर इसके बाद भी बिल्डर अपनी मनमानी करते है तो उन्हें तुरंत स्टॉप वर्क नोटिस जारी किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
‘धर्म के नाम पर खुले में कत्ल बर्दाश्त नहीं’, बकरीद को लेकर किरीट सोमैया ने मुंबई मेयर को लिखा पत्र
ये भी पढ़ें :- Mumbai में चुनाव ड्यूटी बनी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा, स्वास्थ्यकर्मियों में नाराजगी
सरकारी प्रोजेक्ट जैसे म्हाडा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट आदि किसी के साथ ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सभी के लिए नियम समान है। बीएमसी की टीम को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया है कि वायु प्रदूषण नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को तुरंत नोटिस दिया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
