Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें

Summer Special Trains: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। बुकिंग 30 मई से पीआरएस और आईआरसीटीसी पर शुरू होगी।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: May 30, 2026 | 05:12 PM

पश्चिम रेलवे (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Western Railway News: गर्मी की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पश्चिम रेलवे मुंबई और अहमदाबाद के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी। छुट्टियों के मौसम में मुंबई-गुजरात रूट पर भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने प्रीमियम सुविधाओं वाले कोच के साथ अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

विस्टाडोम और अन्य प्रीमियम कोचों का मिलेंगे अनुभव

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  विनीत अभिषेक के अनुसार ट्रेन संख्या 09021 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल रविवार, 31 मई को सुबह 6:20 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09022 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल उसी दिन दोपहर 3:10 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर रात 9:45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी।

खास बात यह है कि इस ट्रेन में विस्टाडोम, एग्जीक्यूटिव चेयर कार, एग्जीक्यूटिव अनुभूति और एसी चेयर कार जैसे प्रीमियम कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को लग्जरी और शानदार यात्रा का अनुभव मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखते ही मचा हड़कंप

महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर लगा 40 KM लंबा जाम, मूसलाधार बारिश से NH-48 ठप, सेना फंसी और कई ट्रेनें रद्द

भीड़ घटेगी, सुरक्षा बढ़ेगी; मुंबई लोकल को मिलेगा कवच 5.0, दो मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें

यात्रीगण जरूरी सूचना: मुंबई रूट पर बारिश का संकट, पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें हुईं कैंसल, कुछ रिशेड्यूएल

यह भी पढ़ें:- Nagpur Ebola Virus Treatment Center: 9 साल बाद भी नहीं बना ‘इबोला सेंटर’, बढ़ते खतरे से खुल रही सिस्टम की पोल

अतिरिक्त ठहराव और बुकिंग की जानकारी

इसके अलावा पश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस-वटवा/अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन भी चलाएगा। ट्रेन संख्या 09043 बांद्रा टर्मिनस-वटवा स्पेशल सोमवार, 1 जून को रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे वटवा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09044 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 1 जून को दोपहर 3:50 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर अगले दिन रात 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी और वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09043 को उधना, आणंद और नडियाद में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा, जबकि 09044 भरूच और सूरत स्टेशनों पर अतिरिक्त रूप से रुकेगी। इन ट्रेनों में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेलवे प्रशासन के अनुसार इन सभी ट्रेनों की बुकिंग 30 मई से पीआरएस काउंटरों और आई आऱ सी टी सी वेबसाइट पर शुरू होगी।

Mumbai ahmedabad superfast special trains western railway news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 08:43 PM

Topics:  

  • Gujrat News
  • New Mumbai News
  • Western Railways

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.