Railway Block (सौर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Railway Update: मुंबई में 15 डिब्बे की लोकल बढ़ाने के लिए कई उपनगरीय स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जा रहा है। इस सुविधा के लिए यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। मुंबई मंडल के ठाणे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 3 और 4 तथा डोम्बिवली स्टेशन पर प्लेटफार्म 1A, 1 और 2 के विस्तार के लिए 21 व 22 मार्च यानी (शनिवार/रविवार मध्यरात्रि से रविवार सुबह तक) को 15 कोच वाली ट्रेनों के संचालन हेतु विशेष यातायात एवं पॉवर ब्लॉक परिचालित करेगा ।
22 मार्च को रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक होगी। मुलुंड से ठाणे और दिवा से डोंबिवली तक अप और डाउन स्लो लाइन (क्रॉसओवर को छोड़कर)। ब्लॉक के कारण कई लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। ब्लॉक के दौरान उपनगरीय सेवाएं बीच-बीच में रद्द रहेंगी।
21.03.2026 को रात 10.49 बजे परेल से चलने वाली और 22.03.2026 को 12.12 बजे सीएसएमटी पर समाप्त होने वाली डाउन स्लो ट्रेनें और दिनांक 22.03.2026 को 4.45 बजे विद्याविहार से चलने वाली और 9.05 बजे सीएसएमटी पर समाप्त होने वाली डाउन स्लो ट्रेनें मुलुंड स्टेशन पर डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और फिर ठाणे स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर पुनः रिडायवर्ट की जाएंगी। इसके अलावा, डाउन स्लो ट्रेनें दिवा स्टेशन पर डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
21.03.2026 को रात 11:26 बजे से 11:52 बजे तक और 22.03.2026 को 3:23 बजे से 9:55 बजे तक कल्याण से चलने वाली अप स्लो लाइन की ट्रेनें कल्याण स्टेशन पर अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और ठाकुर्ली एवं कोपर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। इन्हें दिवा और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर पुनः रिडायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा, अप स्लो ट्रेनें ठाणे और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।
ये भी पढ़े: ड्रग्स, लापता बच्चे और कर्ज में डूबा महाराष्ट्र, राज ठाकरे ने सरकार से पूछा- कहां जा रहा है राज्य
ब्लॉक अवधि के दौरान अप और डाउन फास्ट ट्रेनें अपने निर्धारित ठहरावों के अतिरिक्त कलवा, मुंब्रा और दिवा स्टेशनों पर रुकेंगी।डोंबिवली से शुरू और समाप्त होने वाली सभी ट्रेनें 22 मार्च (रविवार) को रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान मुलुंड-ठाणे स्टेशनों और दिवा-कल्याण स्टेशनों के बीच सभी अप और डाउन लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।
ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी/दादर से चलने वाली डाउन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को विद्याविहार/ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच पांचवीं लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी/दादर पहुंच वाली अप मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को कल्याण और ठाणे/विद्याविहार स्टेशनों के बीच छठी लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा।