Mumbai News: फेरीवालों का टी-वार्ड कार्यालय पर मोर्चा, हॉकर्स के पुनर्वसन की मांग
Mulund Hawkers Protest: मुलुंड में मनपा की कार्रवाई के विरोध में फेरीवालों ने टी-वार्ड कार्यालय पर मोर्चा निकाला और पात्र हॉकर्स के पुनर्वसन तथा वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
hawkers rehabilitation demand (सोर्सः सोशल मीडिया)
T Ward Office Protest Mumbai: पात्र फेरीवालों के खिलाफ मनपा द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में मुलुंड फेरीवाला संघ ने मुलुंड स्थित टी-वार्ड कार्यालय पर एक विशाल मोर्चा निकाला। इस मोर्चे में बड़ी संख्या में हॉकर्स शामिल हुए और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। मोर्चे का नेतृत्व कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी ने किया।
यह मोर्चा मुलुंड स्टेशन से शुरू होकर मनपा के टी-वार्ड कार्यालय तक पहुंचा, जहां फेरीवाले धरने पर बैठ गए। मोर्चे में मुलुंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में फेरीवाले शामिल हुए। हाल ही में प्रशासन द्वारा उन्हें धंधा करने से रोक दिए जाने के कारण फेरीवालों में रोष देखा गया।
अतिक्रमण दस्ता और पुलिस फेरीवालों पर कार्रवाई न करे
कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी ने कहा कि यह फेरीवालों की रोजी-रोटी का सवाल है और उनके पुनर्वसन का मुद्दा कई वर्षों से लंबित पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक पुनर्वसन का निर्णय नहीं हो जाता, तब तक मनपा का अतिक्रमण दस्ता और पुलिस फेरीवालों पर कार्रवाई न करे।
सम्बंधित ख़बरें
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
अस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश
स्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
विरार और दहानू के लोगों के लिए वेस्टर्न रेलवे ने किया ये खास इंतजाम, लोकल ट्रेन से कैसे जाएंगे वसई के आगे?
मोर्चे में यह भी मुद्दा उठाया गया कि स्टेशन से डेढ़ सौ मीटर के दायरे में फेरीवालों को धंधा करने से रोका जा रहा है। शेट्टी ने कहा कि जब तक फेरीवालों को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक उन पर कार्रवाई करना उचित नहीं है, क्योंकि वे वर्षों से यहां अपना व्यवसाय कर रहे हैं।
फेरीवालों के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग
उन्होंने बांग्लादेशी होने के आरोप लगाकर फेरीवालों को परेशान किए जाने का भी विरोध किया। फेरीवालों का कहना है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उन्हें बैंकों से ऋण मिला है और यदि वे व्यवसाय नहीं करेंगे तो ऋण की राशि कैसे चुका पाएंगे।
ये भी पढ़े: वर्धा जिला वार्षिक योजना: 412.70 करोड़ के बजट को मिली शत-प्रतिशत निधि, मार्च अंत तक खर्च करने की चुनौती
शेट्टी ने यह भी कहा कि फेरीवालों को कानून का पालन करना चाहिए और राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मोर्चे के बाद फेरीवालों का एक प्रतिनिधिमंडल शेट्टी के मार्गदर्शन में सहायक मनपा आयुक्त योगिता कोल्हे से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर पात्र फेरीवालों के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।
