राकेश शेट्टी के नेतृत्व में हॉकर्स का विरोध, पुनर्वसन की मांग को लेकर मुलुंड में जोरदार प्रदर्शन
Mulund में पात्र फेरीवालों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में हॉकर्स ने बड़ा प्रदर्शन किया। टी वार्ड कार्यालय पर निकाले गए महा मोर्चे में सैकड़ों फेरीवालों ने हिस्सा लिया और कार्रवाई रोकने की मांग की।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mulund Hawkers Protest Against BMC: मुंबई के मुलुंड इलाके में पात्र फेरीवालों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में हॉकर्स ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की कार्रवाई के खिलाफ मुलुंड फेरीवाला संघ की ओर से टी वार्ड कार्यालय तक महा मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे में बड़ी संख्या में फेरीवालों ने हिस्सा लिया और अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
महा मोर्चा मुलुंड रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ और टी वार्ड कार्यालय तक पहुंचा। मोर्चे में शामिल हॉकर्स कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान फेरीवालों ने आरोप लगाया कि हाल ही में उन्हें अपने व्यवसाय से रोक दिया गया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नाला सफाई सिर्फ 35% पूरी, भिवंडी मनपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; मुख्यमंत्री से जांच की मांग
MRI मशीन बंद होने से मरीज परेशान, BMC स्वास्थ्य समिति ने KEM प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
घाटकोपर ‘सफेद पट्टी’ विवाद में नया मोड़! इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक पर दर्ज होगी FIR, BJP नेता ने खोला मोर्चा
शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं से करोड़ों की ठगी, महाराष्ट्र पुलिस ने नोएडा से दबोचा शातिर आरोपी
राकेश शेट्टी के नेतृत्व में प्रदर्शन
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी ने किया। उन्होंने कहा कि फेरीवालों के पुनर्वसन का मुद्दा वर्षों से लंबित है और जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक बीएमसी के अतिक्रमण दस्ता और पुलिस को कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से फेरीवालों के अधिकारों और आजीविका का ध्यान रखने की मांग की।
स्टेशन के पास धंधे पर रोक का मुद्दा
मोर्चे में शामिल फेरीवालों ने स्टेशन के पास लगभग डेढ़ सौ मीटर के क्षेत्र में धंधा करने पर रोक लगाने के फैसले का भी विरोध किया। उनका कहना है कि इस फैसले से सैकड़ों छोटे व्यापारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से इस प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने की मांग की।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर बड़ा एक्शन, 21 दिन में भुगतान नहीं किया तो होगी संपत्तियों की नीलामी
पुनर्वसन तक कार्रवाई रोकने की मांग
फेरीवालों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनके पुनर्वसन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक बीएमसी द्वारा की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाई जानी चाहिए। हॉकर्स का कहना है कि वे शहर की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और उनके लिए स्थायी समाधान निकालना जरूरी है।
