शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं से करोड़ों की ठगी, महाराष्ट्र पुलिस ने नोएडा से दबोचा शातिर आरोपी
Matrimonial Fraud Accused Arrest: महाराष्ट्र पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने विवाह विज्ञापनों के जरिए 25 से अधिक महिलाओं को शादी का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
मैट्रिमोनियल फ्रॉड का मामला (सोर्स: सोशल मीडिया) फाइल फोटो
Matrimonial Fraud Accused Arrest News: महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए शादी कर 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है।
पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी अनुज कुमार चंद्रप्रकाश त्रिवेदी को 24 मई को गिरफ्तार किया गया। वह फर्जी पहचान के तहत ग्रेटर नोएडा में रह रहा था। अधिकारी के अनुसार, आरोपी कई नामों का इस्तेमाल करता था, जिनमें अजय अग्रवाल, अजय संतोष सिंह और जयप्रकाश रमेशचंद्र गुप्ता शामिल हैं।
परिवार को फ्लैट बेचने के लिए किया मजबूर
चार मार्च 2022 को 75 वर्षीय एक महिला ने नयानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने अखबार के विवाह विज्ञापन के जरिए उसकी 45 वर्षीय बेटी से संपर्क किया और 1 मार्च, 2019 को उससे शादी की। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने बाद में महिला के परिवार को फ्लैट बेचने के लिए मजबूर किया और नया मकान बनाने का वादा कर कुल 82 लाख रुपये नकद अलग-अलग किश्तों में ले लिए।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहनों समेत 28.79 लाख का माल जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में फिर तबाही मचा सकती है पीली नदी: मनपा मानसून पूर्व सफाई के दावे फेल, गोरेवाड़ा पर फिर बाढ़ का साया
28 हजार परिवारों को मिलेगा नया आशियाना, रिलायंस ने जीती मुंबई की मेगा SRA परियोजना
स्कूल, अस्पताल और मॉल कितने सुरक्षित? नागपुर की इमारतों की खुली पोल; रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिव्यांगों को भी नहीं छोड़ा
22 फरवरी, 2022 को आरोपी पीड़िता को एक रिश्तेदार की शादी के बहाने दिल्ली ले गया और वहां रेलवे स्टेशन पर 33 तोला सोना लेकर फरार हो गया। उसने महिला को मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठाकर अपना फोन बंद कर दिया और भाग गया, पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता और उसकी बेटी से कुल 97 लाख रुपये की ठगी की।
ये भी पढ़ें :- 28 हजार परिवारों को मिलेगा नया आशियाना, रिलायंस ने जीती मुंबई की मेगा SRA परियोजना
जांच में सामने आया कि आरोपी ने इसी तरह की ठगी के जरिए 25 से अधिक महिलाओं को निशाना बनाया, जिनमें दिव्यांग, मानसिक रूप से कमजोर, तलाकशुदा और असहाय महिलाएं शामिल थीं।
पुलिस ने बताया कि ठगी के पैसों से आरोपी ने 20 लाख रुपये की कार खरीदी थी, जिसे जब्त कर लिया गया है। अधिकारी के अनुसार, आरोपी अमरावती के एक अन्य मामले में भी वांछित था, जहां उसने 25 लाख रुपये की ठगी की थी।
